Work From Home Gadgets

Work From Home Gadgets - ख़बरें

  • IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
    Nascent Information Technology Employees Senate (NITES) ने लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री से IT और IT-एनेबल्ड सर्विसेज से जुड़ी कंपनियों को यह निर्देश देने का निवेदन किया है कि जहां कारगर हो वहां एंप्लॉयीज को रिमोट तरीके से वर्क की अनुमति दी जाए। कोरोना महामारी के दौरान इस इंडस्ट्री ने अपने लगभग सभी एंप्लॉयीज को वर्क-फ्रॉम-होम पर शिफ्ट किया था।
  • TCS का नेट प्रॉफिट बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये, कंपनी देगी 31 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड
    पिछले फाइनेंशियल ईयर में TCS का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 1.35 प्रतिशत बढ़कर लगभग 49,210 करोड़ रुपये का रहा है। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 9.64 प्रतिशत बढ़कर लगभग 70,698 करोड़ रुपये का है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में TCS का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 4.58 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,67,021 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • Infosys ने वर्क-फ्रॉम-होम वाले वर्कर्स से मांगी इलेक्ट्रिसिटी बिल की जानकारी, ये है कारण....
    इंफोसिस के इंटरनेशनल लेवल पर लगभग तीन लाख वर्कर्स हैं और इनमें हाइब्रिड मोड पर कार्य करने वालों की बड़ी संख्या है। कंपनी एनवायरमेंट से जुड़े अपने लक्ष्यों को पूरा करना चाहती है और यह 15 वर्षों के लिए अपना सस्टेनेबिलिटी फ्रेमवर्क बना रही है। इस सर्वे में वर्कर्स को इलेक्ट्रिसिटी की खपत के अलावा उन अप्लायंसेज की भी जानकारी देनी है जिनका वर्क-फ्रॉम-होम के दौरान वे इस्तेमाल करते हैं।
  • Facebook पर वर्क-फ्रॉम-होम के झांसे में फंसी महिला, ठग लिए गए 31 लाख, पुलिस ने दी चेतावनी!
    कर्नाटक के ऊडुपी से एक बड़ा साइबर फ्रॉड मामला सामने आया है, जहां एक 55 वर्षीय महिला फेसबुक पर दिखे “वर्क-फ्रॉम-होम” विज्ञापन के बहकावे में आकर 31 लाख रुपये खो बैठी। ठगों ने खुद को NSE ऑफिस का HR बताकर व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के जरिए उससे ऑनलाइन टास्क करवाए और भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में छोटी रकम भेजी। इसके बाद निवेश पर 30-40% रिटर्न का लालच दिया गया, जिसके चलते पीड़ित लगातार बड़े-बड़े ट्रांजैक्शन करती रही। रकम भेजने के बाद ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों को ऐसे ऑफर्स से सतर्क रहने की सलाह दी है।
  • भारत-पाक तनाव: HCLTech ने की घर से काम करने की घोषणा! लिस्ट में चंडीगढ़, गुरूग्राम, और ...
    भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर दिग्गज IT कंपनी HCLTech ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने (Work From Home) के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने अपने चंडीगढ़, गुरूग्राम, और नोएडा ऑफिस के कर्मचारियों के लिए ये निर्देश जारी किए हैं। वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को इससे आगे बढ़ाए जाने पर कंपनी विचार करेगी। सरकार द्वारा जारी की जाने वाली एडवाजरी, और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए होगा फैसला।
  • Flipkart ने खत्म किया Work From Home, अब हफ्ते में 5 दिन ऑफिस आना होगा!
    2020 में कोरोना महामारी के समय शुरू की गई Flipkart की वर्क फ्रॉम होम (WFH) पॉलिसी अब पूरी तरह खत्म कर दी गई है। Walmart के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी ने कथित तौर पर अब सभी कर्मचारियों को हफ्ते में 5 दिन ऑफिस से काम करने का निर्देश दिया है। यह बदलाव धीरे-धीरे लागू किया जाएगा और सभी डिपार्टमेंट्स और लेवल्स पर लागू होगा। हालांकि, कुछ खास रोल्स के लिए अभी भी अपवाद रखे गए हैं और कुछ चुनिंदा वर्क फ्रॉम होम डेज की अनुमति भी दी गई है, जिन्हें कर्मचारी अपनी सुविधा के हिसाब से इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • Remote Jobs: इस जर्मन कंपनी में 29 रिमोट जॉब्स के लिए ऑनलाइन करें अप्लाई! घर बैठे करें काम
    Siemens एक जर्मन टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसकी ग्लोबल प्रेजेंस है और भारत में भी इसके कई ऑफिस मौजूद हैं। कंपनी ने अभी करीब 29 नई रिमोट पोजीशन निकाली हैं, जिनके लिए कोई भी कैंडिडेट ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है। इन जॉब्स की खास बात ये है कि ये अलग-अलग बैकग्राउंड वाले प्रोफेशनल्स के लिए हैं, यानी चाहे आप टेक फील्ड से हों या किसी दूसरे डोमेन से, आपको अपनी स्किल के हिसाब से रोल मिल सकता है। और सबसे अच्छी बात, ये सभी पोजीशन पूरी तरह से रिमोट हैं।
  • आंध्र प्रदेश सरकार की महिलाओं को 'Work From Home' सुविधा देने की प्लानिंग!
    आंध्र प्रदेश सरकार रोजाना दफ्तर जाने वालों के लिए एक खुशखबरी प्लान कर रही है। प्रदेश मुख्यमंत्री ने बताया है कि प्रोफेशनल्स के लिए बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस सुनिश्चित करने के लिए, विशेष रूप से महिलाओं के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' कल्चर को बढ़ावा देने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने X पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। श्री चंद्रबाबू नायडू ने पोस्ट में लिखा, "आंध्र प्रदेश बड़े पैमाने पर "वर्क फ्रॉम होम" की योजना बना रहा है, खासकर महिलाओं के लिए।
  • Work From Home Jobs: Tesla में घर बैठे करोड़ों की नौकरी करने का मौका दे रहे हैं Elon Musk! यहां से करें अप्लाई
    यूं तो Elon Musk घर से काम करने के खिलाफ दिखाई देते हैं। हालांकि, उनकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Tesla रिमोट जॉब ऑफर कर रही है, जिसमें घर से काम करने की सुविधा मिलेगी। इस नौकरी में कंपनी स्थाई कर्मचारियों को मिलने वाले कुछ बेनिफिट्स भी दे रही है। इस रिमोट जॉब में 2.7 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 2.29 करोड़ रुपये) सालाना तक की सैलरी मिल सकती है। कंपनी ने नौकरी के लिए अप्लाई करने की योग्यता और अन्य जानकारियों को भी शेयर किया है।
  • इस जर्मन कंपनी में 14 से ज्यादा रिमोट जॉब्स के लिए ऑनलाइन करें अप्लाई! घर बैठे करें काम
    Simens एक जर्मन कंपनी है, जो ग्लोबल लेवल पर काम करती है। कंपनी ने रिमोट जॉब (Remote Jobs) करने के इच्छुक टैलेंट के लिए करीब 14 वैकेंसी ओपन रखी है। यदि आप भी घर से काम करने की तलाश में हैं और एक अच्छी जॉब देख रहे हैं, तो आप इन वर्क फ्रॉम होम वैकेंसी के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
  • Remote Jobs in India: सैकड़ों 'वर्क फ्रॉम होम' जॉब दे रही है ये बड़ी टेक कंपनी, ऑनलाइन करें अप्लाई
    Microsoft करियर पेज के अनुसार, कंपनी में वर्तमान में लगभग 143 रिमोट जॉब्स के लिए खाली स्थान है। इनमें सिक्योरिटी, इंजीनियरिंग, सेल्स आदि फील्ड शामिल हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »