आंध्र प्रदेश सरकार की महिलाओं को 'Work From Home' सुविधा देने की प्लानिंग!

पोस्ट में आगे बताया गया कि कैसे COVID-19 महामारी के कारण वर्किंग कल्चर बदला, जिससे रिमोट वर्क, को-वर्किंग लोकेशन (CWS) और नेबरहुड वर्कस्पेस (NWS) को बढ़ावा मिला।

आंध्र प्रदेश सरकार की महिलाओं को 'Work From Home' सुविधा देने की प्लानिंग!

Photo Credit: Unsplash

आंध्र प्रदेश में महिलाओं के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' कल्चर को बढ़ावा देने की योजना बनाई जा रही है।

ख़ास बातें
  • आंध्र प्रदेश रोजाना दफ्तर जाने वालों के लिए एक खुशखबरी प्लान कर रहा है
  • बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए वर्क फ्रॉम होम दिए जाने की प्लानिंग
  • विशेष रूप से महिलाओं के लिए बनाई जा रही है 'वर्क फ्रॉम होम' की योजना
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश सरकार रोजाना दफ्तर जाने वालों के लिए एक खुशखबरी प्लान कर रही है। प्रदेश मुख्यमंत्री ने बताया है कि प्रोफेशनल्स के लिए बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस सुनिश्चित करने के लिए, विशेष रूप से महिलाओं के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' कल्चर को बढ़ावा देने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने X पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। श्री चंद्रबाबू नायडू ने पोस्ट में लिखा, "आंध्र प्रदेश बड़े पैमाने पर "वर्क फ्रॉम होम" की योजना बना रहा है, खासकर महिलाओं के लिए। सबसे पहले, मैं विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर एसटीईएम में सभी महिलाओं और लड़कियों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। आज, हम उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं और उन्हें इन क्षेत्रों में विकास के अवसरों तक समान और पूर्ण पहुंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे बताया कि कैसे COVID-19 महामारी के कारण वर्किंग कल्चर बदला, जिससे रिमोट वर्क, को-वर्किंग लोकेशन (CWS) और नेबरहुड वर्कस्पेस (NWS) को बढ़ावा मिला। पोस्ट कहता है, "अब, शीर्षक पर लौटते हैं - जैसा कि हम जानते हैं, कोविड​​​​-19 महामारी के दौरान कार्य परिदृश्य में बदलाव आया। बड़े पैमाने पर प्रौद्योगिकी आसानी से उपलब्ध होने के साथ, 'वर्क फ्रॉम होम' को प्रमुखता मिली। दूरस्थ कार्य, सह-कार्य स्थान (सीडब्ल्यूएस) और नेबरहुड वर्कस्पेस (एनडब्ल्यूएस) जैसी अवधारणाएं व्यवसायों और कर्मचारियों को लचीला, उत्पादक कार्य वातावरण बनाने के लिए समान रूप से सशक्त बना सकती हैं।"
 

उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश अपनी IT और GCC पॉलिसी 4.0 के जरिए इस प्रवृत्ति का लाभ उठा रहा है। सरकार स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा करने में आईटी और जीसीसी फर्मों का समर्थन करते हुए शहरों, कस्बों और मंडलों में आईटी ऑफिस स्पेस डेवलपमेंट के लिए डेवलपर्स को इंसेंटिव दे रही है।

अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, "मुझे विश्वास है कि ये पहल वर्कफोर्स की अधिक भागीदारी को बढ़ावा देगी, खासतौर पर महिला पेशेवरों की, जो फ्लैक्सिबल रिमोट/हाइब्रिड वर्क ऑप्शन के जरिए लाभान्वित होंगी।"

निश्चित तौर पर यह उन लोगों को बहुत मदद करेगा, जो किसी कारण से रोजाना ऑफिस नहीं जा सकते या जो अपने ऑफिस से बहुत दूर रहते हैं और रोजाना घंटों केवल ट्रैफिक के बीच गुजारते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »