Vodafone Idea Data

Vodafone Idea Data - ख़बरें

  • Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
    Jio, Airtel और Vodafone Idea भारत में महीने भर की वैधता के साथ डेली 2जीबी इंटरनेट प्रदान करने वाले प्लान की पेश करते हैं। इन प्लान में डेली 100 एसएमएस के साथ-साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करती है।
  • Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
    Vodafone Idea (Vi) ने भारत में Prepaid Family Plan पेश किया है। इस सुविधा के तहत एक फैमिली ग्रुप में अधिकतम 4 Vi प्रीपेड यूजर्स शामिल हो सकते हैं। ग्रुप के सदस्य एक-दूसरे के साथ एक बार में 500MB मोबाइल डेटा शेयर कर सकते हैं। डेटा ट्रांसफर की सुविधा पर रोजाना, साप्ताहिक और मासिक लिमिट लागू है। इसके अलावा, योग्य यूजर्स Vi ऐप से रिचार्ज करने पर 10% तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। इस सुविधा के लिए सभी सदस्यों के नंबर पर एक्टिव सर्विस वैलिडिटी पैक होना जरूरी है। यूजर्स Vi ऐप के जरिए फैमिली ग्रुप बना सकते हैं।
  • Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
    Reliance Jio ने एक बार फिर से Airtel, Vi को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स जोड़ने का रिकॉर्ड बनाया। अगस्त 2026 के TRAI के आंकड़े बताते हैं कि कंपनी इस अवधि के दौरान 24 लाख नए वायरलैस यूजर्स को जोड़ने में कामयाब रही। Airtel ने इस अवधि के दौरान 21 लाख नए यूजर्स को जोड़ा।
  • Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
    Vodafone Idea के ₹1099 वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा मिलता है। सबसे खास बात यह है कि यह रोजाना अनलिमिटेड 5G और 4G डाटा प्रदान करता है, जिसमें कोई भी लिमिट नहीं है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 84 दिनों तक चलता है, जिसस हिसाब से प्रति माह की कीमत ₹366 बैठती है। इस हिसाब से यह आमतौर पर आने वाले मासिक प्लान की तुलना में महंगा रहता है।
  • अपने हिसाब से चुने डेटा! Vi ने लॉन्च किया स्मार्ट रिचार्ज प्लान, ऐसे मिलेगा बेनिफिट
    Vodafone Idea (Vi) ने चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के प्रीपेड यूजर्स के लिए नया 249 रुपये का Smart Recharge प्लान पेश किया है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 0.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। खास बात यह है कि यूजर्स रिचार्ज वाले दिन *188# डायल करके रोजाना डेटा की जगह पूरे 28 दिनों के लिए 14GB लंपसम डेटा का विकल्प चुन सकते हैं। Vi के 249 रुपये वाले प्लान दूसरे सर्किल में अलग बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध हैं। असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट और ओडिशा में 1.5GB/Day वाला Hero प्लान मिलता है।
  • Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
    Vi (Vodafone Idea) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 250 रुपये, 230 रुपये और 435 रुपये के नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत Spotify Premium का मुफ्त सब्सक्रिप्शन है। 435 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड 4G/5G Data, JioHotstar (Mobile), अनलिमिटेड कॉलिंग और Spotify Premium मिलता है। वहीं, 230 रुपये के ऐड-ऑन पैक में 30GB डेटा और 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस शामिल है। यूजर्स Vi App के जरिए Spotify Premium को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं।
  • ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
    Vi ने भारत में नया 200 रुपये Vi Movies & TV प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता के साथ 20 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस, 30GB हाई-स्पीड डेटा और उपलब्ध क्षेत्रों में Unlimited 5G बेनिफिट्स मिलते हैं। प्लान में JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play और FanCode समेत कई लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाएं शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, यह कंटेंट 16 भाषाओं में उपलब्ध होगा और एक सब्सक्रिप्शन को चार डिवाइस तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। नया प्लान Vi ऐप और अन्य रिचार्ज चैनलों के जरिए खरीदा जा सकता है।
  • मात्र 99 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट, Vodafone Idea का धांसू प्लान, Jio-Airtel के उड़े होश
    Vodafone Idea यूजर्स महज 99 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट का लाभ उठा सकते हैं। Vodafone Idea के 99 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। यह एक ऐड ऑन डाटा पैक है जो कि 2 दिन तक अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि,  इस प्लान में कोई सर्विस वैधता नहीं होता है, जिसका अर्थ है कि इस प्लान का उपयोग करने के लिए आपके डिवाइस में पहले से टेलीकॉम प्लान एक्टिव होना चाहिए।
  • Vodafone Idea ने बढ़ाया 5G का दायरा, दक्षिण भारत के इन तीन नए शहरों में यूजर्स को सौगात!
    भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया ने अपने 5G नेटवर्क को तमिलनाडू के तीन नए शहरों में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर 5 विस्तार की जानकारी दी। इसमें कोयम्बटूर, तिरुपुर, वैलोर शामिल किए गए हैं। तीनों ही प्रदेश के बड़े शहरों में आते हैं। हाल ही में कंपनी ने चेन्नई, पुडुचेरी, तिरुचिरापल्ली, और सेलम में 5G नेटवर्क को एक्सपेंड किया था।
  • Vodafone Idea ने यहां 299 रुपये वाला एंट्री लेवल अनलिमिटेड 5G प्लान किया बंद, अब चुकानी होगी ज्यादा रकम
    Vodafone Idea ने अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर को पेश किया था, जिसमें 299 रुपये से लेकर कई प्रीपेड प्लान में यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। हालांकि, अब यह ऑफर कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और मुंबई जैसे कुछ सर्किलों में उपलब्ध नहीं है। वोडाफोन आइडिया ने इन सर्किलों में अनलिमिटेड 5G डाटा के फायदे को सिर्फ महंगे प्लान्स के लिए ही सीमित कर दिया है।
  • Reliance Jio ने बंद कर दिए डेली 1GB डाटा वाले प्लान, अब यूजर्स की जेब पर पड़ेगा असर
    Jio ने रोजाना 1GB डाटा प्रदान करने वाले 209 रुपये और 249 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया है। 209 रुपये वाले प्लान में 22 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1GB डाटा मिलता था, जबकि 249 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1GB डाटा मिलता है। अब टेलीकॉम दिग्गज के ग्राहकों को कम से कम 299 रुपये खर्च करके Jio के मासिक प्लान का लाभ उठाना होगा।
  • BSNL ने फिर से खोए लाखों ग्राहक, Jio दिसंबर में 39 लाख नए सब्सक्राइबर के साथ रहा टॉप पर
    वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल जैसी अन्य टेलीकॉम कंपनियों को इस दौरान काफी नुकसान हुआ। टैरिफ बढ़ोतरी के बाद सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने सब्सक्राइबर खोए। देश में दिसंबर में 2 मिलियन नए वायरलेस सब्सक्राइबर शामिल हुए। Reliance Jio से 3.9 मिलियन वायरलेस सब्सक्राइबर जुड़े, जबकि Airtel ने इसी दौरान 1 मिलियन की ग्रोथ की।
  • Vodafone का 5G मुंबई में शुरू!, यूजर्स की बल्ले-बल्ले
    Vodafone Idea ने मुंबई में अपनी 5G नेटवर्क सर्विस के लिए ट्रायल रन शुरू कर दिया है, जो इसके कमर्शियल लॉन्च की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ट्रायल फेज चुनिंदा यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ करने की सुविधा देता है। जिन ग्राहकों को वीआई केयर से एसएमएस मिलता है या उनके डिवाइस पर 5G सिग्नल नजर आता है तो वे पात्र हो सकते हैं।
  • Vi Unlimited Data Plans : वोडा-आइडिया ने लॉन्‍च किए अनलिमिटेड डेटा वाले ढेर सारे प्‍लान्‍स, जानें डिटेल
    वोडा-आइडिया (Vi) ने कई सारे नए प्‍लान्‍स के साथ तहलका मचाया है। कंपनी ने ‘अनल‍िमिटेड डेटा’ की पेशकश के साथ मोबाइल प्रीपेड प्‍लान लॉन्‍च किए हैं। इन्‍हें उसने वीआई नॉनस्‍टॉप हीरो (Vi nonstop hero) कहा है। कंपनी का दावा है कि ये भारत के पहले ट्रुली अनलिमिटेड डेटा प्‍लान हैं। अगर आप वीआई कस्‍टमर हैं और इन रिचार्ज प्‍लान को चुनते हैं, तो वैलिडिटी खत्‍म होने पर आपको डेटा की चिंता नहीं करनी होगी।
  • डेली 3GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ पूरे महीने एंटरनेट करेंगे ये Jio, Airtel, VI प्रीपेड प्लान
    अगर आप डेली 3GB डाटा वाले प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो Jio, Airtel और Vodafone Idea के कई ऑप्शन मौजूद हैं। Airtel के 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 3GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 28 दिनों तक चलता है। Jio के 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 3GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल मिलाकर 84GB बैठता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »