ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो गई हैं। इन स्मार्टफोन्स का डिजाइन इनके चाइनीज वेरिएंट्स के समान है
इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo के दो स्मार्टफोन्स को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) के दौरान Vivo X300 Ultra को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन को चीन में Vivo X300s के साथ लाया गया है। कंपनी ने भारत में Vivo X300 Ultra के साथ Vivo X300 FE को लॉन्च करने की पुष्टि की है।
देश में Vivo की वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन्स के लिए माइक्रोसाइट बनाई गई हैं। इससे Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी इन स्मार्टफोन्स के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो गई हैं। इन स्मार्टफोन्स का डिजाइन इनके चाइनीज वेरिएंट्स के समान है।
Vivo X300 Ultra में कंपनी के एक्सटर्नल टेलीफोटो कन्वर्टर किट के लिए सपोर्ट होगा। इन स्मार्टफोन्स में Zeiss-ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Vivo X300 Ultra में राउंड कैमरा मॉड्यूल और Vivo X300 FE में हॉरिजॉन्टल पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। पिछले महीने चीन में पेश किए गए Vivo X300 Ultra में 6.82-इंच LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है।
इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा स्क्रीन फ्लैश सपोर्ट के साथ दिया गया है। Vivo X300 Ultra में कंपनी ने टेलीफोटो एक्सेसरी का भी सपोर्ट दिया है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Vivo X300 FE को पिछले महीने रूस में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। Vivo X300 FE में 6,500 mAh की बैटरी दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा