Vivo X300 Ultra Camera

Vivo X300 Ultra Camera - ख़बरें

  • Vivo X300 Ultra, Vivo X300s में मिलेगा नई 'ब्लूप्रिंट नेटिव' कलर सिस्टम 
    आगामी स्मार्टफोन्स के साथ 'ब्लूप्रिंट नेटिव कलर' कहा जाने वाला नया कलर साइंस सिस्टम पेश किया जाएगा। इस सिस्टम को Vivo ने डिवेलप किया है और यह प्रोफेशनल कैमरा जैसे रिजल्ट दे सकता है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम पोट्रेट्स में नेचुरल लाइटिंग को बरकरार रखता है और इमेजेज की डार्कनेस और ब्राइटनेस को बढ़ाता है।
  • दूरबीन जैसे खुलने वाले लेंस के साथ पेश हुआ Vivo X300 Ultra फोन, 4K 120fps पर करेगा रिकॉर्डिंग!
    MWC 2026 में Vivo ने अपने फ्लैगशिप X300 Ultra को शोकेस किया, जो प्रो फोटोग्राफर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 200 मेगापिक्सल Sony LYT 901 मेन कैमरा और 200 मेगापिक्सल Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है, जिसे Zeiss APO सर्टिफिकेशन का सपोर्ट होगा। इसके साथ 400mm Zeiss Telephoto Extender Gen 2 Ultra और SmallRig कैमरा केज भी पेश किए गए हैं। कंपनी ने इंटरनेशनल लॉन्च का संकेत दिया है, हालांकि कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • कैमरा किंग बनने की तैयारी में Oppo और Vivo, Find X9 Ultra और X300 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन लीक
    Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra को लेकर नई लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फोन में कम से कम एक 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। Oppo के मॉडल में 10x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात कही गई है, जबकि Vivo में 50MP अल्ट्रा वाइड और मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर शामिल हो सकता है। दोनों डिवाइस चीन में मार्च 2026 के आसपास लॉन्च हो सकते हैं। ग्लोबल लॉन्च को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • Vivo X300 Ultra में मिल सकता है BOE का 6.82 इंच डिस्प्ले
    हाल ही में यूरोपियन इकोनॉमिक कम्युनिटी (EEC) के डेटाबेस पर कंपनी का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर - V2562 के साथ दिखा है। यह Vivo X300 Ultra का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। इस लिस्टिंग से यूरोपियन मार्केट में इसके लॉन्च का संकेत मिला है। आगामी स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Vivo X300 Ultra में मिल सकती है 7,000mAh की बैटरी
    Vivo X300 Ultra में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 दिया जा सकता है। हाल ही में Vivo X300 और X300 Pro की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। भारत में Vivo X300 को 2 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए गए इनके वेरिएंट्स लगभग समान हो सकते हैं।
  • Vivo X300 Ultra हो सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरों वाला पहला स्मार्टफोन
    Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का Sony IMX90E कैमरा, 200 मेगापिक्सल का Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 दिया जा सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »