Vivo S50 Pro Mini के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Vivo S50 सीरीज को जल्द ही चीन में लॉन्च किया जाएगा। Vivo S50 Pro Mini में 512 GB तक की स्टोरेज होगी। Vivo S50 Pro Mini का डिस्प्ले साइज हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Air के समान है। इस स्मार्टफोन में iPhone Air के जैसा हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल भी हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को Vivo X300 FE के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।