Vivo X200 Ultra और Google Pixel 9 Pro XL दो ऐसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं जो काफी अलग-अलग कस्टमर ग्रुप को टारगेट करते हैं। अगर आपको पावर, बेहतर डिस्प्ले, लम्बी बैटरी, और एडवांस्ड फोटोग्राफी चाहिए तो वीवो की तरफ जा सकते हैं। वहीं, अगर आपके लिए AI स्मार्ट फीचर्स ज्यादा मायने रखते हैं, लम्बे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहिए तो गूगल पिक्सल की तरफ जा सकते हैं।
इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 40 W वायरलेस और 90 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Vivo का दावा है कि X200 के कैमरा की वीडियो कैप्चर से जुड़ी क्षमता पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Apple के iPhone 16 Pro Max के समान होगी। इस स्मार्टफोन में इमेजिंग से जुड़ी Vivo की नई टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।
Vivo X200 Ultra में धांसू फोटोग्राफी फीचर का खुलासा कंपनी ने लॉन्च से पहले कर दिया है। फोन में एक नहीं, बल्कि दो इमेजिंग चिप होंगीं। इनमें एक vivo V3+ है जबकि एक नई इमेजिंग चिप VS1 भी होगी। दावा है कि फोन SLR लेवल की प्रोफेशनल फोटोग्राफी कर सकेगा। इसमें रिडिजाइन किया गया ट्रिपल फ्लैश सिस्टम भी होगा। यह फ्लैश सिस्टम अपने आप में खास है जो फोटो को और बेहतर बनाएगा।
इस सीरीज में X200 और X200 Pro को पेश किया गया है। हालांकि, कंपनी ने X200 Ultra के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite मिल सकता है। इसमें नई प्रिज्म टेक्नोलॉजी पर बेस्ड 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है।
इस सीरीज के दो मॉडल्स - Vivo X200 और X200 Pro का संकेत मिला था। इसमें Vivo X200 Pro Mini को भी जोड़ा जा सकता है। यह एक स्मॉल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन हो सकता है। इसके X200 Pro का कॉम्पैक्ट वर्जन होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में 1.5K 8T LTPO माइक्रो क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है।
Vivo X200 Series : अपकमिंग Vivo X200 Pro स्मार्टफोन का कैमरा सिस्टम कई खूबियों को समेटे हुए होगा। इसका प्राइमरी कैमरा सोनी का नया 50 एमपी सेंसर होगा।