इन स्मार्टफोन्स को HDFC Bank, Axis Bank और Kotak Bank के कार्ड्स से खरीदने पर कंपनी की ओर से 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 10 प्रतिशत का एक्सचेंज बोनस या 18 महीने की बिना इंटरेस्ट की EMI का विकल्प है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जा रही है।
Vivo ने आज Vivo V70 और Vivo V70 Elite को भारत में लॉन्च कर दिया है। Vivo V70 के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। हीं Vivo V70 Elite के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये, 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये है।
Vivo V70 सीरीज आज लॉन्च हो रही है, जिसमें Vivo V70 और बिलकुल नया Vivo V70 Elite शामिल हैं। Vivo V70 के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये होगी। वहीं Vivo V70 Elite के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये, 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये होगी।
Vivo ने भारत में अपनी नई V सीरीज स्मार्टफोन लाइनअप की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। कंपनी 19 फरवरी को Vivo V70 और Vivo V70 Elite को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। यह सीरीज पिछले साल आई Vivo V60 सीरीज को रिप्लेस करेगी और प्रीमियम सेगमेंट में उतारी जाएगी। Vivo के मुताबिक, नए फोन्स में ZEISS सर्टिफिकेशन वाला कैमरा सिस्टम मिलेगा। बिक्री Flipkart, Amazon और Vivo India ऑनलाइन स्टोर के जरिए होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में Snapdragon प्रोसेसर, Android 16 बेस्ड OriginOS 6 और 6500mAh तक की बैटरी दी जा सकती है।
फरवरी में Vivo, Samsung, Apple, Google, Oppo और iQOO जैसी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली हैं। Vivo अपनी V70 सीरीज में V70 और V70 Elite में 6.59 इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले होगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। Samsung फरवरी की शुरुआत में Samsung Galaxy A07 लॉन्च करने जा रहा है। iQOO 24 फरवरी को बाजार में iQOO 15R लॉन्च करने जा रहा है।
इस स्मार्टफोन में 6,870 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी है। इसे 7,000 mAh बैटरी के साथ विज्ञापन दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 55 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी सिंगल चार्ज में 67 घंटे से अधिक चल सकती है। आगामी स्मार्टफोन के लिए पांच वर्ष के अपडेट दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo V70, Vivo V70 Elite 5G और Vivo V70 Lite 5G भी शामिल हो सकते हैं।
Vivo V70 सीरीज के कथित अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite की लॉन्च डेट ऑनलाइन लीक में सामने आई है। टिप्स्टर योगेश बरार ने इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में एक पोस्ट शेयर की है। टिप्स्टर का कहना है कि ये फोन फरवरी के मध्य में लॉन्च हो सकते हैं। फोन में Zeiss ऑप्टिक्स का सपोर्ट दिया जा सकता है। इससे पता चलता है कि ये फोन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए दमदार कैमरा सेटअप से लैस हो सकते हैं।