Vivo फोन खरीदने का प्लान? ₹4,000 तक बढ़ें दाम, यहां जानें नए प्राइस

Vivo ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिसमें 1,000 रुपये से 4,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

Vivo फोन खरीदने का प्लान? ₹4,000 तक बढ़ें दाम, यहां जानें नए प्राइस

Photo Credit: Vivo

ख़ास बातें
  • Vivo ने कई स्मार्टफोन्स की कीमत ₹1000 से ₹4000 तक बढ़ाई
  • Vivo T5x, V70 और Y सीरीज मॉडल्स पर पड़ा सीधा असर
  • नई कीमतें 21 अप्रैल से लागू होने की बात कही गई है
विज्ञापन

भारत में स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी का ट्रेंड जारी है और अब Vivo ने भी अपने कई मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं। एक लीक में अलग-अलग डिवाइसेज पर 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जानकारी दी गई है। कंपनी ने इस बदलाव को आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया है, लेकिन इंडस्ट्री ट्रेंड को देखें तो इसके पीछे बढ़ती कॉम्पोनेंट कॉस्ट, करेंसी फ्लक्चुएशन और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियां हो सकती हैं।

जानकारी टिप्सटर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) के X पोस्ट के जरिए सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि Vivo ने अपने कई स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतों में इजाफा किया है। यह भी बताया गया है कि नई कीमतें 21 अप्रैल से लागू हो चुकी हैं और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपडेट दिख रहा है।

बदलाव की शुरुआत Y सीरीज से होती है, जिसमें Vivo Y31 5G में थोड़ी कम लेकिन ध्यान देने वाली बढ़ोतरी हुई है। इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 19,999 रुपये हो गई है, जबकि 6GB + 128GB और 6GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 23,999 रुपये और 26,999 रुपये तक पहुंच गई है।

इसके अलावा, Vivo Y400 के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत बढ़कर 28,999 रुपये हो गई है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल अब 31,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा Vivo Y51 Pro के दोनों वेरिएंट्स पर भी करीब 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

प्रीमियम सेगमेंट में Vivo V70 Elite और Vivo V70 के दाम भी बढ़े हैं। V70 Elite के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत अब 55,999 रुपये हो गई है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल 59,999 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह Vivo V70 के दोनों वेरिएंट्स पर भी 4,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और अब इसकी कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है।

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Vivo T5x सीरीज में देखने को मिली है, जहां सभी वेरिएंट्स पर 4,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। अब इसका 6GB + 128GB वेरिएंट 22,999 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 18,999 रुपये का था। वहीं 8GB + 128GB और 8GB + 256GB मॉडल्स की कीमत अब क्रमशः 24,999 रुपये और 26,999 रुपये हो गई है।

जैसा की हमने बताया कि Vivo की तरफ से फिलहाल इस प्राइस हाइक की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। खबर लिखते समय तक लीक हुई नई कीमतें ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट हो चुकी थीं, लेकिन स्मार्टफोन्स अभी भी Flipkart या अन्य ऑनलाइन रिटेल आउटलेट्स पर पुरानी कीमतों पर ही बेचे जा रहे थें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »