• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V70 FE में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, यूरोपियन सर्टिफिकेशन साइट पर हुई लिस्टिंग

Vivo V70 FE में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, यूरोपियन सर्टिफिकेशन साइट पर हुई लिस्टिंग

यूरोपियन प्रोडक्ट रजिस्ट्री फॉर एनर्जी लेबलिंग (EPREL) के डेटाबेस पर कंपनी के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Vivo V2550 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo V70 FE हो सकता है

Vivo V70 FE में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, यूरोपियन सर्टिफिकेशन साइट पर हुई लिस्टिंग

Photo Credit: भारत में पिछले वर्ष अगस्त में Vivo V60 को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी 55 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है
  • यह बैटरी सिंगल चार्ज में 67 घंटे से अधिक चल सकती है
  • Vivo V70 सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज जल्द लॉन्च की जा सकती है। Vivo V70 सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष पेश की गई Vivo V60 सीरीज की जगह ले सकती है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Vivo V70  FE की यूरोप की एक सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग हुई है। 

यूरोपियन प्रोडक्ट रजिस्ट्री फॉर एनर्जी लेबलिंग (EPREL) के डेटाबेस पर कंपनी के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Vivo V2550 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo V70 FE हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,870 mAh की रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी है। इसे 7,000 mAh बैटरी के साथ विज्ञापन दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 55 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी सिंगल चार्ज में 67 घंटे से अधिक चल सकती है। 

आगामी स्मार्टफोन के लिए पांच वर्ष के अपडेट दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज में  Vivo V70, Vivo V70 Elite 5G और Vivo V70 Lite 5G भी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले EPREL पर इस सीरीज के Vivo V70 की मॉडल नंबर - V2538 के साथ लिस्टिंग हुई थी। पिछले वर्ष भारत में अगस्त में Vivo V60 को लॉन्च किया था। 

इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS पर चलता है।  ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट और रियर कैमरा 4K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करते हैं। Vivo V60 में 6500mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है  इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo V60 Lite  5G को भी देश लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »