Vivo Smartphones India

Vivo Smartphones India - ख़बरें

  • Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
    Vivo ने कंफर्म कर दिया है कि X500 Series भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होगी। इस सीरीज में Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max स्मार्टफोन शामिल होंगे। लॉन्च से पहले इनकी संभावित कीमत लीक हुई है। Vivo X500 की कीमत 1,19,999 रुपये से शुरू हो सकती है, जबकि X500 Pro की कीमत 1,49,999 रुपये बताई गई है। वहीं, X500 Pro Max का टॉप वेरिएंट 1,79,999 रुपये में आ सकता है। सीरीज के टॉप मॉडल में 200MP पेरिस्कोप कैमरा और 8,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
    10,000mAh की बैटरी वाले फोन लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। भारतीय बाजार में Redmi Note 17 Pro Max 5G, Vivo S2 FE, Poco X8 Power 5G और Realme P4 Power 5G में इतनी बड़ी बैटरी मिलती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
    Vivo V80 FE में MediaTek MT 6878 चिपसेट दिया गया है। यहां पर ऑक्टाकोर चिपसेट मेंशन किया गया है यह MediaTek का Dimensity 7400-Turbo होने का खुलासा करता है। इसके 4 कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं, जबकि 4 अन्य कोर 2.6GHz पर क्लॉक किए गए हैं। फोन के अंदर 8GB रैम दी गई है।
  • 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
    Vivo की नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Vivo X500 को लेकर भारतीय बाजार में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज की प्री-बुकिंग देश के कुछ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है। लाइनअप में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। टिपस्टर के मुताबिक, कंपनी इन तीनों फोन को 25 नवंबर को भारत में लॉन्च कर सकती है। सीरीज के टॉप मॉडल में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 7,800mAh बैटरी मिलने की बात कही गई है।
  • Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
    Vivo V80 सीरीज में नया मेंबर जुड़ने जा रहा है। कंपनी कथित तौर पर Vivo V80 FE को लेकर आ रही है जो धांसू फीचर्स अफॉर्डेबल प्राइस में दे सकता है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। अपडेट से पता चलता है कि इस फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा। सेटअप में तीन कैमरा मिलने वाले हैं।
  • Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
    Poco M8 Power 5G को Flipkart पर भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 21,499 रुपये में लिस्ट किया गया है लेकिन 1000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट यहां लिया जा सकता है जो कि चुनिंदा बैंक कार्ड पर मिल रहा है। इतना ही नहीं, अगर आप इसके साथ पुराना फोन भी देते हैं तो 2000 रुपये और सस्ता इसे खरीद सकते हैं।
  • ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
    लावा स्मार्टफोन (Lava Smartphone) के प्राइस 15 नवंबर से बढ़ने जा रहे हैं। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। फोन एरेना की रिपोर्ट के अनुसार, Lava Mobiles की कीमतें 3000 रुपये तक बढ़ने जा रही हैं। कहा गया है कि वर्तमान में जो स्टॉक मौजूद है वो पुराने रेटों पर ही उपलब्ध होगा।
  • Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
    Oppo F35 Pro 5G कंपनी का बेहतरीन कैमरा फोन कहा जाता है। खासकर इसका सेल्फी कैमरा विशेष तौर पर चर्चा का विषय रहा है। इसके साथ ही इसकी विशाल बैटरी इसे और भी धांसू फोन बनाती है। Oppo F35 Pro 5G फोन Flipkart पर सबसे सस्ती कीमत में लिस्ट हो गया है। 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ फोन दो रियर कैमरा से लैस होकर आता है।
  • Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
    Vivo V80 5G को Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन पर करीबन 44% की छूट आ गई है। यानी एमआरपी से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। Vivo V80 5G कंपनी का पॉपुलर फोन रहा है जो लॉन्च के समय से ही चर्चा में है। फोन में 50MP मेन कैमरा के साथ तीन कैमरा मिलते हैं।
  • भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
    भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तीसरी तिमाही में शिपमेंट में गिरावट आई है। 35.8 मिलियन यूनिट्स के साथ शिपमेंट 26 प्रतिशत कम हुई। कंपोनेंट्स की लागत बढ़ने और रैम-स्टोरेज महंगे होने से स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा हुआ, जिससे बाजार में स्मार्टफोन्स की डिमांड में कमी आई। Vivo की शिपमेंट 34 प्रतिशत की गिर कर 6.4 मिलियन यूनिट्स रह गई। वहीं Oppo इस तिमाही में 24 प्रतिशत गिरावट के साथ 4.9 मिलियन यूनिट्स के साथ तीसरे पायदान पर रहा।
  • Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
    Xiaomi का Poco X8s फोन लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में मार्केट में पेश कर दिया गया है। फोन में 6.35 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले मिलता है। फोन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसिंग के लिए यह Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट से लैस किया गया है। लेटेस्ट Poco फोन में 50MP मेन सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
    Vivo X500 E अपकमिंग Vivo फोन हो सकता है जिसे कंपनी एक अफॉर्डेबल वेरिएंट के तौर पर लॉन्च कर सकती है। दि टेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X500 E को Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया है। Google के सपोर्टेड डिवाइसेज में नजर आना बताता है कि फोन जल्द ही मार्केट में एंट्री ले सकता है।
  • Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
    Motorola Signature Flipkart सेल के दौरान सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी वेरिएंट लॉन्च के समय 59,999 रुपये में आया था। लेकिन कंपनी ने फोन को डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट किया है। इसे MRP से 20% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। Motorola Signature को अगर बैंक ऑफर से खरीदते हैं तो कहीं ज्यादा बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
    Vivo V80 FE जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर Zions Anvin ने फोन के बारे में अहम जानकारी शेयर की है। बतौर टिप्स्टर, फोन को इंडोनेशिया के सर्टिफिकेशन में देखा गया है। फोन मॉडल नम्बर V2624 के साथ स्पॉट हुआ है। हालांकि सर्टिफिकेशन इसके नाम की पुष्टि नहीं करती है।
  • 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
    Vivo ने Y-Series का नया Vivo Y32 लॉन्च किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें 6.87 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में Unisoc T7300 प्रोसेसर, 4GB और 6GB RAM तथा 128GB स्टोरेज दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य कैमरा और 2MP सेंसर शामिल हैं, जबकि सेल्फी के लिए 8MP कैमरा मिलता है। फोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है और Android 16 पर चलता है।

Vivo Smartphones India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »