Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा

Vivo V80 5G, जो कि हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है, अब रीब्रांड वर्जन Vivo X500 E के रूप में पेश किए जाने की संभावना है।

Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा

Photo Credit: Vivo

Vivo X500 सीरीज को हाल ही में कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • Vivo X500 सीरीज का एक और मॉडल मार्केट में दस्तक दे सकता है
  • Vivo X500 E को Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया है
  • Vivo V80 5G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है अपकमिंग वीवो फोन
विज्ञापन

Vivo X500 सीरीज को हाल ही में कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। सीरीज अपने कैमरा और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में है। अब इसी सीरीज का एक और मॉडल मार्केट में दस्तक दे सकता है जिसे Vivo X500 E बताया जा रहा है। यह फोन गूगल सर्टिफिकेशन में दिखा है जिससे इसके बारे में अहम जानकारी मिलती है। फोन सीरीज के अफॉर्डेबल वेरिएंट के रूप में आ सकता है। रोचक बात यह है कि Vivo X500 FE भी इससे पहले इंडोनेशियन सर्टिफिकेशन में नजर आ चुका है। आइए जानते हैं Vivo X500 E के बारे में अन्य डिटेल्स। 

Vivo X500 E अपकमिंग Vivo फोन हो सकता है जिसे कंपनी एक अफॉर्डेबल वेरिएंट के तौर पर लॉन्च कर सकती है। दि टेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X500 E को Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया है। Google के सपोर्टेड डिवाइसेज में नजर आना बताता है कि फोन जल्द ही मार्केट में एंट्री ले सकता है। अहम बात है कि इसके मॉनिकर की भी यहां से पुष्टि होती है जो कि Vivo X500 E के तौर पर कंफर्म होता है। 

इस फोन का मॉडल नम्बर V2656 बताया गया है जबकि डिवाइस कोड V2648 बताया गया है। यही डिवाइस कोड Vivo V80 5G के लिए भी देखने को मिला था। Vivo V80 5G, जो कि हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है, अब रीब्रांड करके Vivo X500 E के रूप में पेश किए जाने की संभावना बन रही है। Vivo X500 E के स्पेसिफिकेशंस हालांकि यहां से पता नहीं चल रहे हैं। इसलिए फोन समान स्पेसिफिकेशंस कैरी करेगा अभी यह पुख्ता रूप से नहीं कहा जा सकता है। लेकिन अगर रीब्रांडेड वर्जन बनकर आता है तो बहुत अधिक अंतर स्पेसिफिकेशंस में नहीं मिलेगा। 

Vivo X500 FE को भी हाल ही में एक अहम सर्टिफिकेशन मिला है। फोन को इंडोनेशिया के TKDN सर्टिफिकेशन में लिस्टेड देखा गया है। फोन का मॉडल नम्बर V2653 बताया गया है। फोन का मार्केटिंग नेम यहां नहीं मेंशन किया गया है। इसी मॉडल को इससे पहले GSMA डेटाबेस में भी देखा जा चुका है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में GSM, WCDMA, 4G LTE, और 5G NR कनेक्टिविटी का सपोर्ट होगा। Vivo X500 E के बार में जल्द ही कोई नया सर्टिफिकेशन इसके स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठा सकता है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sunrise Anthem colourway stands out
  • Bright AMOLED display
  • Useful 3x telephoto camera for portraits
  • Excellent battery life and fast charging
  • कमियां
  • Chipset feels underwhelming for the price
  • Ultra-wide camera is average
  • Very, very sluggish Camera app
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 4
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 17
रिज़ॉल्यूशन1260x2750 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »