भारतीय स्मार्टफोन बाजार में साल दर साल के हिसाब से 2026 की तीसरी तिमाही में शिपमेंट 26 प्रतिशत घटकर 35.8 मिलियन यूनिट्स रह गई।
Photo Credit: Pexels/Tim Douglas
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 2026 की तीसरी तिमाही में गिरावट दर्ज की गई।
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल के हिसाब से 2026 की तीसरी तिमाही में शिपमेंट 26 प्रतिशत घटकर 35.8 मिलियन यूनिट्स रह गई। रिपोर्ट के अनुसार, 2016 से लेकर अब तक शिपमेंट वॉल्युम के मामले में तीसरी तिमाही का सबसे नीचे रही, जबकि देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो चुकी थी। स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों और ग्राहकों द्वारा ज्यादा सोच विचार कर खरीदारी से नए स्मार्टफोन की डिमांड पर असर पड़ा है। ऑनलाइन बिक्री में भी कमी से तीसरी तिमाही और ज्यादा निचले स्तर पर आई। इस साल दिवाली में देरी से भी तीसरी तिमाही में होने वाली खरीदारी आगे बढ़ गई है, जिससे कंपनियों पर ज्यादा स्टॉक जमा हो गया।
Omdia की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung ने 2024 की पहली तिमाही के बाद अब जाकर पहला स्थान हासिल किया है। इस दौरान शिपमेंट 6.7 मिलियन यूनिट्स रही। कंपनी ने Galaxy A07, Galaxy A17 और Galaxy A27 की जबरदस्त सेल की। इसके अलावा Galaxy S26 सीरीज, Galaxy Z Fold सीरीज और S26 FE जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स हायर वैल्यू सेगमेंट में आगे रहे। कंपनी ने बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बेनिफिट और लंबे फाइनेंस सपोर्ट के साथ ग्रोथ दर्ज की।
Vivo नीचे खिसक कर दूसरे पायदान पर आ गया। इस दौरान साल दर साल के हिसाब से 34 प्रतिशत की गिरावट आई है, कुल 6.4 मिलियन यूनिट्स का शिपमेंट हुआ। टॉप 5 की लिस्ट में यह सबसे बड़ी गिरावट है। कीमतों में बार-बार बढ़ोतरी होने की वजह से बिक्री कमजोर हुई। इसके अलावा एंट्री लेवल सप्लाई लिमिटेड होने से भी बाजार में कॉम्पीटीशन हल्का रहा। मुख्य तौर पर Vivo Y11 5G और Y21 5G जैसे फोन की डिमांड ठीक रही, इसके अलावा S-सीरीज में S2 ने भी कुल वॉल्यूम में सपोर्ट किया।
Oppo इस तिमाही में 4.9 मिलियन यूनिट्स के साथ तीसरे पायदान पर रहा। इस दौरान कंपनी ने साल दर साल के हिसाब से 24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कंपनी को बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा।
Xiaomi इस तिमाही में 28 प्रतिशत साल दर साल के हिसाब से गिरावट के साथ चौथे पायदान पर आई। कंपनी की शिपमेंट सिर्फ 4.9 मिलियन यूनिट्स रही। कंपोनेंट की लागत बढ़ने और रैम/स्टोरेज महंगे होने से फोन की कीमतों में इजाफा हुआ, जिससे कंपनी ने काफी गिरावट देखी। इस दौरान Redmi 15A और Redmi A7 ने शिपमेंट में सपोर्ट किया। जबकि Redmi Note 17 Series, Poco X8, X9 Power ने हायर वैल्यू पोर्टफोलियो में योगदान दिया।
Apple इस तिमाही में 3.9 मिलियन यूनिट की शिपमेंट के साथ पांचवे स्थान पर रहा। एप्पल ने कीमतों में काफी देरी से बढ़ोतरी की और बेस iPhone 17 और 16 मॉडल की डिमांड लगातार बनी रही, जिन्होंने शिपमेंट में योगदान दिया। हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की डिमांड भी अच्छी खासी रही। बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और आसान नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्पों ने इस दौरान काफी सहारा दिया।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट