Video Viral

Video Viral - ख़बरें

  • पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
    पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कथित ड्राइवरलेस कार का डेमो उस समय चर्चा में आ गया, जब कार अचानक मुड़कर पुलिस वैन से टकरा गई। वायरल वीडियो में पत्रकार मोहम्मद आलिजाह कार की आगे वाली पैसेंजर सीट पर बैठे नजर आते हैं, जबकि वाहन को रिमोट कंट्रोल के जरिए चलाया जा रहा था। शुरुआती जानकारी में इंटरनेट कनेक्शन बाधित होने को हादसे की वजह बताया गया था, लेकिन बाद में कार बनाने वाले छात्र ने कहा कि गलत कंट्रोल बटन दबने से वाहन दाएं की जगह बाएं मुड़ गया। इस घटना के बाद वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं।
  • EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
    भारी बिल से बचने और लंबे इंतजार से बचने के लिए स्टूडेंट ने खुद ही दिक्कत का पता लगाने और उसे ठीक करने का फैसला लिया। उसने कार का कुछ हिस्सा खोला, बैटरी पैक निकाला, खराबी का पता लगाया और दो दिनों में पूरा रिपेयर कर लिया। बताया गया कि इसमें ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर द्वारा बताए गए खर्च की तुलना में काफी कम खर्च हुआ और बाद में गाड़ी ने ठीक से चलना शुरू कर दिया। वीडियो की असलियत और खास EV मॉडल, बैटरी की खराबी और बताई गई रिपेयर की सही लागत की पुष्टि नहीं की गई है।
  • चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
    चाइनीज रोबोटिक्स कंपनी Unitree ने नया ह्यूमेनॉइड रोबोट Superman बनाया है। कंपनी का दावा है कि यह 45.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। इसे 3 महीने के समय में बनाने का दावा किया गया है, और अभी इसमें काफी सुधारों की गुंजाइश भी बताई गई है।
  • सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
    फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टाम्टा अल्मोड़ा के काफ़लीखान गांव के रहने वाले हैं। रवि हैपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटिड के संस्थापक और सीईओ भी हैं। उन्हीं की कंपनी ने HAPIDA SKYNeX नामक फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार किया है। यह एक फ्लाइंग कार है जिसमें 8 पंखड़ियां लगी हुई हैं।
  • बच्चे ने गत्ते से बना दिया रोबोट, मां की भी करता है मदद! वीडियो वायरल
    केरल के लेविन पॉलोस नामक लड़के का गत्ते का रोबोट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह साधारण सा लड़का वीडियो में एक गजब का आविष्कार दिखा रहा है। उसने घर में पड़े पुराने गत्ते, कार्डबोर्ड, तार, बैटरी, छोटी मोटर, और नट-बोल्ट आदि का इस्तेमाल कर एक चलता-फिरता रोबोट तैयार किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह रोबोट घर के काम भी कर लेता है।
  • ई-रिक्शा के बाद अब ATM हो रहे हैं बंद? मोबाइल ऐप से कंट्रोल करने का वीडियो वायरल
    BAT BMS ऐप विवाद के बाद अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति मोबाइल ऐप के जरिए कथित तौर पर ATM मशीन को ऑन और ऑफ करता दिखाई देता है। इस वीडियो ने डिजिटल सिक्योरिटी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, किसी बैंक, ATM ऑपरेटर या सरकारी एजेंसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
  • OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
    इस हफ्ते ओटीटी पर कई रोचक फिल्में व सीरीज रिलीज हो रही हैं जो आपके वीकेंड को मनोरंजन से भरपूर बना सकती हैं। खास बात यह है कि इस हफ्ते कई जॉनर की रिलीज देखने को मिलेंगी जिसमें हॉरर से लेकर कॉमेडी और ड्रामा भी शामिल होगा।
  • पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
    चीन के Guangdong प्रांत से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसमें एक शख्स पुराने SIM कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप से सोना निकालता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शख्स प्रोफेशनल तौर पर ई-वेस्ट से कीमती धातुएं निकालने का काम करता है। वीडियो वायरल होने के बाद सेकेंड हैंड प्लेटफॉर्म्स पर पुराने SIM कार्ड की मांग बढ़ गई। हालांकि, शख्स ने साफ किया है कि यह प्रक्रिया बेहद खतरनाक है और आम लोगों को इसे आजमाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
  • Penguin Viral Video: वायरल 'पेंगुइन वीडियो' का क्या है सच! क्यों चल पड़ा अकेला पेंगुइन, वैज्ञानिकों का जवाब
    इंटरनेट पर पेंगुइन वायरल वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो इतना वायरल है कि कुछ ही घंटों के भीतर इस पर दुनियाभर के मीम्स बन चुके हैं। यह वीडियो क्लिप 19 साल पुरानी डॉक्यूमेंट्री से ली गई है। 2007 का यह वीडियो 2026 में इंटरनेट की सबसे बड़ी सेंसेशन बन गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पेंगुइन अपने साथी को छोड़कर अकेली राह पर निकल पड़ता है
  • IIT फेस्ट में Dhurandhar फिल्म के पॉपुलर गाने पर नाचा रोबोट, वीडियो हुआ वायरल
    IIT Bombay Techfest 2025 में इस हफ्ते एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक ह्यूमनॉयड रोबोट ने फिल्म धुरंधर के वायरल ट्रैक FA9LA पर स्टेज पर डांस किया। अरबी बीट्स पर रोबोट की सिंक्रोनाइज्ड मूवमेंट्स और बैलेंस ने वहां मौजूद स्टूडेंट्स और टेक एंथूजियास्ट्स को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर इस परफॉर्मेंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टेकफेस्ट में दिखा यह डेमो रोबोटिक्स और पॉप-कल्चर के बढ़ते मेल को दिखाता है, जहां एडवांस टेक्नोलॉजी अब एंटरटेनमेंट का भी हिस्सा बनती जा रही है।
  • मशीन में सिर डाला और 2 सेकंड में मिल गया नया हेयरकट! क्या है इस वायरल मशीन की सच्चाई
    पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर एक अजीब ट्रेंड वायरल हुआ है जिसमें लोग मशीन के अंदर सिर डालकर नया हेयरकट लेते दिखाई देते हैं। वीडियो इतने रियल दिखते हैं कि लोग इसे भविष्य की रोबोटिक तकनीक मान रहे हैं। लेकिन बारीकी से देखने पर साफ पता चलता है कि यह मशीन फिलहाल असल में मौजूद नहीं है। ज्यादातर वीडियो एआई जेनरेशन, 3D मॉडलिंग और वीडियो कम्पोजिटिंग से बनाए गए हैं। क्रिएटर्स सिर के आसपास वर्चुअल मशीन जोड़ते हैं और एआई टूल बालों का नया स्टाइल रेंडर कर देते हैं।
  • Viral News: गोलगप्पे बेचकर कमाए Rs 40 लाख! आ गया GST का नोटिस, इंटरनेट पर नोटिस वायरल
    पानी-पूरी बेचने वाले एक शख्स को गुड्स एंड सर्विसेज टेक्स डिपार्टमेंट (Goods and Services Tax (GST) की ओर से समन भेजा गया है। कथित रूप से शख्स ने वित्त वर्ष 2023-24 में 40 लाख से ज्यादा की कमाई की जिसके कारण उसे GST डिपार्टमेंट ने दस्तावेजों के साथ पेश होने का नोटिस जारी किया है। शख्स ने यह कमाई ऑनलाइन पेमेंट्स के माध्यम से की।
  • Ganga Jal Viral Video: गंगाजल को माइक्रोस्कोप के नीचे रखा तो मिला ये! देखें वायरल वीडियो
    Instagram पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स गंगाजल की शुद्धता का टेस्ट करता नजर आ रहा है। आशु घई नामक यूजर हरिद्वार से लाए गए गंगाजल की शुद्धता की जांच माइक्रोस्कोप के नीचे करवाता है। सूक्ष्म जांच और प्रयोगशाला में टेस्ट से पता चला कि कल्चर करने के बाद भी इसमें कोई अशुद्धता नहीं थी।
  • स्पेस में गूंजी वायलिन की धुन! Polaris Dawn अंतरिक्ष यात्री Sarah Gillis ने बजाया Star Wars का गाना, देखें Viral Video
    कमर्शियल स्पेस मिशन Polaris Dawn की अंतरिक्ष यात्री Sarah Gillis ने स्पेस में ही गाना बजाकर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। सारा ने Rey's Theme को परफॉर्म किया जो जॉन विलियम्स द्वारा Star Wars: The Force Awakens मूवी के लिए लिखा गया है। सबसे खास बात यह थी कि उनके साथ ही दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में ऑर्केस्ट्रा उस वक्त बजाए जा रहे थे। यह अपने आप में एक अद्भुत लम्हा था।
  • Ola शोरूम में कस्टमर ने लगा दी आग! सर्विस से नहीं था खुश, देखें Viral Video
    कर्नाटक में एक कस्टमर ने Ola Electric के शोरूम में आग लगा दी। मोहम्मद नदीम नामक शख्स ने पिछले महीने एक स्कूटर खरीदा था। स्कूटर में समस्या आने लगी तो वह स्कूटर को शोरूम में सर्विस के लिए ले गया लेकिन उसे संतुष्टि नहीं मिली। तो उसने पेट्रोल डालकर शोरूम के 6 टूव्हीलर्स में आग लगा दी। शोरूम को लगभग 8,50,000 रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »