कंपनी का दावा है कि यह 45.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। रोबोट ने 6.5 फीट ऊंची छलांग भी लगाई।
Photo Credit: Unitree
चाइनीज रोबोटिक्स कंपनी Unitree ने नया ह्यूमेनॉइड रोबोट Superman बनाया है।
एक समय था जब कभी हवाई जहाजों को सपना समझा जाता था। फिर विज्ञान ने इसे सच कर दिखाया। आज बादलों में उड़ते हवाई जहाज इंसानों के लिए बहुत आम बात हैं। इसी तरह कुछ समय पहले तक रोबोट्स को लेकर यही माना जाता था कि ये इंसानों जैसे काम नहीं कर पाएंगे। बहुत समय तक कंपनियां कॉन्सेप्ट्स पर काम करती रहीं। लेकिन बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ अब रोबोट्स इंसानों के साथ खड़े होने के लिए तैयार दिख रहे हैं। चीनी कंपनी Unitree ने इसका उदाहरण पेश कर दिया है। कंपनी ने नया ह्यूमेनॉइड रोबोट बनाया है जिसे 'सुपरमैन' कहा है। यह करीबन 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
चाइनीज रोबोटिक्स कंपनी Unitree ने नया ह्यूमेनॉइड रोबोट Superman बनाया है। कंपनी का दावा है कि यह 45.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। इसे 3 महीने के समय में बनाने का दावा किया गया है, और अभी इसमें काफी सुधारों की गुंजाइश भी बताई गई है। रोबोट का एक वीडियो जारी कर कंपनी ने इसका प्रदर्शन किया। देखें यह पोस्ट-
Unitree New Robot Preview: “Superman” Breaking the Limits of Humanity🥳
— Unitree (@UnitreeRobotics) August 17, 2026
Standing high jump 2 m, top speed 12.66 m/s (0.85 m leg length)
Surpassing the standing high jump and running speed records of all humans around the world
This new machine has only been in development for a… pic.twitter.com/12i80ITU6p
ह्यूमेनॉइड रोबोट Superman की बताई गई स्पीड जमैका के धावक उसैन बोल्ट की रिकॉर्ड स्पीड से भी ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, 2009 में बर्लिन में 100 मीटर की दौड़ में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते समय बोल्ट ने लगभग 12.42 मीटर प्रति सेकंड की टॉप स्पीड हासिल की थी। जबकि रोबोट ने इससे अधिक 12.66 मीटर प्रति सेकेंड की स्पीड हासिल कर ली है। यह खड़े-खड़े जम्प भी कर सकता है। कंपनी का कहना है कि रोबोट ने 6.5 फीट ऊंची छलांग लगाई। रोबोट के पैर 0.85 मीटर, यानी करीबन 2.7 फीट लंबे हैं।
ह्यूमनॉइड रोबोट इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है जिसमें Unitree एक लीडिंग कंपनी बनती जा रही है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि उसने अपने अलग-अलग मॉडल्स के तहत लगभग 18,000 बाइपेडल ह्यूमनॉइड रोबोट बनाए हैं। टेक्नोलॉजी की रफ्तार और AI की एंट्री के साथ अब रोबोट्स बहुत जल्द हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल होते नजर आ सकते हैं। वह समय दूर नहीं लग रहा जब घरों में रोबोट इंसानों की तरह काम करते दिखाई देंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज