• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Ganga Jal Viral Video: गंगाजल को माइक्रोस्कोप के नीचे रखा तो मिला ये! देखें वायरल वीडियो

Ganga Jal Viral Video: गंगाजल को माइक्रोस्कोप के नीचे रखा तो मिला ये! देखें वायरल वीडियो

हरिद्वार से लाए गए गंगाजल की शुद्धता की जांच माइक्रोस्कोप के नीचे करवाई गई।

Ganga Jal Viral Video: गंगाजल को माइक्रोस्कोप के नीचे रखा तो मिला ये! देखें वायरल वीडियो

Photo Credit: iStock/VuCongDanh

गंगा को हिंदू संस्कृति में पवित्र नदी माना जाता है।

ख़ास बातें
  • गंगाजल की शुद्धता का किया माइक्रोस्कोप वाला टेस्ट
  • 40X माइक्रोस्कोप से जांचने पर भी गंगाजल में नहीं दिखी अशुद्धि
  • कल्चर करने के बाद भी इसमें कोई अशुद्धता या सूक्ष्मजीव नहीं पाया गया
विज्ञापन
Ganga Jal Viral Video: गंगा नदी को भारत में सबसे पवित्र नदी माना जाता है और हिंदू संस्कृति में इसे मां के समान दर्जा दिया गया है। गंगा को भारत में पाप धोने वाली नदी भी कहा जाता है। गंगाजल के बारे में मान्यता है कि इसका जल सालों साल भी खराब नहीं होता है। लेकिन इसकी शुद्धता को लेकर बहस भी चली आ रही है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो दिखाता है कि गंगा नदी का जल कितना शुद्ध है। वीडियो में एक शख्स गंगाजल को माइक्रोस्कोप के नीचे रखकर देखता है और एक्सपर्ट इसके बारे में चौंकाने वाला खुलासा करते नजर आ रहे हैं। 

गंगाजल का वायरल वीडियो अगर आपने नहीं देखा है तो हम आपको यहां पर इस पूरे मामले के बारे में बताते हैं। दरअसल Instagram पर एक शख्स गंगाजल की शुद्धता का टेस्ट करता नजर आ रहा है। यह वीडियो आशु घई नामक यूजर ने बनाया है जो हरिद्वार से लाए गए गंगाजल की शुद्धता की जांच माइक्रोस्कोप के नीचे करवाता है। गंगाजल की सूक्ष्म जांच और प्रयोगशाला परीक्षणों से पता चला है कि कल्चर करने के बाद भी इसमें कोई अशुद्धता या सूक्ष्मजीव नहीं पाया गया। देखें ये वायरल वीडियो-  
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक गैलन में गंगाजल इकट्ठा करते हुए दिख रहा है। इकट्ठा किए गए पानी को वह माइक्रोस्कोप के नीचे रखता है। लेकिन पानी में कोई भी अशुद्धि नजर नहीं आती है। इसमें कोई सूक्ष्मजीव भी नहीं पाया गया। इतना ही नहीं, वह पानी के सैम्पल को परीक्षण के लिए एक पेशेवर प्रयोगशाला में भी ले जाता है। यहां एक्सपर्ट पुष्टि करता है कि 40X माइक्रोस्कोप से जांचने पर भी गंगाजल में कोई भी दिखाई देने वाला दूषित पदार्थ या जीव नहीं मिला। बाद में इसे कुछ समय कल्चर भी किया गया, लेकिन नतीजा वही रहा। इसमें अशुद्धियां नहीं मिलीं। 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस पर हैरानी जताई है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उस दावे को पलटने वाला कहा जा रहा है जिसके मुताबिक कई हिस्सों में गंगाजल पीने योग्य नहीं बताया गया था। वहीं, हाल ही में IIT कानपुर ने इसे लेकर स्टडी की जिसमें पाया गया कि गंगोत्री से लेकर ऋषिकेश के बीच कई हिस्सों में पानी पीने योग्य है। फिलहाल इस वायरल वीडियो के चलते एक बार फिर से इस बात पर बहस छिड़ती दिख रही है कि गंगा का पानी कितना शुद्ध है, यह पानी पीने लायक है या नहीं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »