PC गेमिंग में ASUS ROG Astral RTX 5090 प्रीमियम ग्राफिक्स कार्ड के रूप में आता है। इसको गेमिंग में बेहतरीन अनुभव और हाई परफॉर्मेंस के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
Photo Credit: X/@fearedbuck
एक चीनी शादी में दुल्हन अपने दूल्हे को ASUS ROG Astral RTX 5090 ग्राफिक्स कार्ड देती नजर आ रही है।
चीन में एक दूल्हे की आँखों से उस वक्त आंसू छलक पड़े जब उसकी दुल्हन ने उसको ऐसा गिफ्ट दिया जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था। गिफ्ट को देखकर दुल्हा खुद को रोक नहीं पाया और वो स्टेज पर ही भावुक होकर रोने लगा। शादियों में अक्सर महंगी चीजें जैसे घड़ी, नेकलेस, सोना, चांदी आदि के गिफ्ट देते लोग तो बहुत देखे होंगे लेकिन इस दुल्हन ने अपने दुल्हन को बहुत ही खास गिफ्ट दिया जिसकी टेक्नोलॉजी जगत में भी चर्चा हो रही है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चीनी शादी में दुल्हन अपने दूल्हे को ASUS ROG Astral RTX 5090 ग्राफिक्स कार्ड देती नजर आ रही है। इस गिफ्ट को देखकर दुल्हा एकदम से भावुक हो पड़ता है। वायरल वीडियो (via) पुराना बताया जाता है और X पर चर्चा का विषय बन गया है। गेमिंग के शौकीनों को इस गिफ्ट की कीमत जरूर पता होगा। PC गेमिंग में ASUS ROG Astral RTX 5090 प्रीमियम ग्राफिक्स कार्ड के रूप में आता है। इसके गेमिंग में बेहतरीन अनुभव और हाई परफॉर्मेंस के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
ग्राफिक्स कार्ड की कीमत लगभग 3000 डॉलर (लगभग 2.85 लाख रुपये) बताई जाती है। जाहिर तौर पर यह एक महंगा टेक गिफ्ट है और सीमित उपलब्धता में पाया जाता है। इसलिए टेक शौकीनों के लिए यह एक लग्जरी गिफ्ट बन जाता है। बात यहां पर इसलिए खास रही क्योंकि दुल्हन ने एक ऐसा गिफ्ट चुना जो दिखाता है कि वह अपने पति को कितना प्रेम करती है। इस गिफ्ट से उसने दिखा दिया कि उसे अपने पति की पसंद का कितना ख्याल है।
दुल्हन ने एक ऐसा गिफ्ट चुना जो परंपरा से हटकर था और उसके पति की निजी पसंद पर आधारित था। इसलिए पति के साथ-साथ मेहमान भी उसकी इस सोच से प्रभावित नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ भी देखने को मिल रही हैं। कई लोग पति के शौक को सपोर्ट करने के लिए दुल्हन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी