Us Tech

Us Tech - ख़बरें

  • अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
    चीन ने अपनी सरकारी संस्थाओं में अमेरिकी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सरकारी और सरकारी नियंत्रण वाली संस्थाओं को Windows 10 China Government Edition हटाने के निर्देश दिए गए हैं। खास बात यह है कि यह Windows का सामान्य वर्जन नहीं, बल्कि चीन की सरकारी जरूरतों के लिए Microsoft और चीनी सरकारी कंपनी CETC के सहयोग से तैयार किया गया खास वर्जन है। इस फैसले के पीछे डेटा सिक्योरिटी और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़ी चिंताओं को अहम वजह बताया गया है। Windows की जगह चीन घरेलू Linux-बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम को बढ़ावा दे सकता है।
  • फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
    Samsung ने अमेरिका में अपना पहला Samsung Galaxy Card लॉन्च किया है। यह Visa नेटवर्क पर आधारित क्रेडिट कार्ड है, जिसे Barclays US Consumer Bank जारी करेगा। कार्ड के जरिए Samsung से खरीदारी करने पर 5% तक कैशबैक, Samsung Wallet से पेमेंट पर 3% और स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर 2% कैश रिवॉर्ड मिलेगा। बाकी सभी योग्य खरीदारी पर 1% कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा, शुरुआती 90 दिनों में 2,000 डॉलर खर्च करने वाले ग्राहकों को 200 डॉलर का बोनस कैश रिवॉर्ड भी मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसे केवल अमेरिकी बाजार में पेश किया है।
  • यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
    OnePlus को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी यूरोप और अमेरिका के स्मार्टफोन बाजार से बाहर निकल सकती है। जर्मन पब्लिकेशन WinFuture के मुताबिक, OnePlus और Oppo इस हफ्ते अपनी ग्लोबल स्ट्रैटेजी में बदलाव का ऐलान कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि OnePlus की जगह Oppo यूरोप में अपनी मौजूदगी बढ़ा सकता है। फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले भी OnePlus की ग्लोबल स्ट्रैटेजी और OxygenOS की जगह ColorOS अपनाने को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं।
  • अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
    अमेरिकी रक्षा विभाग ने अपनी Chinese Military Companies लिस्ट को अपडेट करते हुए Alibaba, BYD, Baidu और Unitree जैसी कई बड़ी चीनी कंपनियों को इसमें शामिल कर लिया है। विभाग का कहना है कि इन कंपनियों के चीन की सेना या उससे जुड़े इकोसिस्टम के साथ संबंध हो सकते हैं। हालांकि इन कंपनियों पर सीधे प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, लेकिन अब वे अमेरिकी डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल नहीं कर पाएंगी और भविष्य में अतिरिक्त पाबंदियों का सामना कर सकती हैं। Alibaba और Baidu ने इन आरोपों को खारिज किया है। नई सूची में अब कुल 188 चीनी संस्थाओं और कंपनियों के नाम शामिल हैं।
  • क्या OnePlus बंद हो रहा है? इन देशों में ऑपरेशन घटाने की खबर
    OnePlus को लेकर नए लीक में दावा किया जा रहा है कि कंपनी कुछ ग्लोबल मार्केट्स में अपनी मौजूदगी कम या बंद कर सकती है। टिप्स्टर Yogesh Brar के मुताबिक यह असर अमेरिका, यूके और यूरोप के कुछ हिस्सों में दिख सकता है, जबकि चीन में बिजनेस सामान्य रहेगा। भारत को लेकर कहा जा रहा है कि यहां कंपनी ऑपरेशन जारी रखेगी, लेकिन फोकस बजट और मिड-रेंज डिवाइसेस पर ज्यादा हो सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और पहले भी ऐसे दावों को खारिज किया जा चुका है।
  • 2126 में बंद हो जाएगी Google? 100 साल का कर्ज लेकर क्या बड़ा प्लान बना रही है कंपनी
    Google की पेरेंट कंपनी Alphabet ने 100 साल की मैच्योरिटी वाला बॉन्ड जारी किया है, जो साल 2126 में पूरा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अलग-अलग करेंसी में करीब 20 अरब डॉलर जुटा रही है। यह फंडिंग AI इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े निवेश प्लान का हिस्सा है, जिसमें कुल 185 अरब डॉलर तक खर्च की योजना बताई गई है। निवेशकों की ओर से मजबूत मांग भी देखने को मिली है। 2025 में 400 अरब डॉलर के रेवेन्यू और 127 अरब डॉलर के कैश रिजर्व के साथ कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत बताई जा रही है।
  • जॉब अलर्ट! Rs 1.7 करोड़ सैलरी पैकेज वाली 1000 जॉब्स के लिए यहां निकली भर्ती
    टेक क्षेत्र में टेक इंजीनियर्स के लिए 1.7 करोड़ रुपये सालाना पैकेज वाली जॉब्स पाने का बेहतरीन मौका US गवर्नमेंट लेकर आई है। ट्रम्प सरकार ने अपने नए हायरिंग प्रोग्राम की घोषणा की है। यह 2 साल का प्रोग्राम है जिसमें पहले फेज में 1000 इंजीनियर्स को भर्ती किया जा रहा है। चुने गए कैंडिडेट्स को फेडरेल एजेंसियों में फुल टाइम सरकारी कर्मचारी के तौर पर काम करने का मौका मिलेगा जो बड़े टेक प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।
  • What is MQ-9B Drone? भारत आ रहे MQ-9B ‘किलर’ ड्रोन बनेंगे चीन की आफत! जानें इनके बारे में
    MQ-9B Drone : MQ-9B ड्रोन को जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स (GA-ASI) ने डेवलप किया है। यह MQ-9 "Reaper" का एक प्रकार है, जिसे अमेरिका की एयरफोर्स इस्‍तेमाल करती है।

Us Tech - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »