अमेरिकी रक्षा विभाग ने Alibaba, BYD, Baidu और Unitree समेत कई चीनी कंपनियों को अपनी Chinese Military Companies लिस्ट में शामिल किया है। कंपनियों ने आरोपों को खारिज किया है।
Pentagon ने Alibaba, BYD और Baidu को नई Chinese Military Companies लिस्ट में जोड़ा
अमेरिका और चीन के बीच चल रहे टेक और ट्रेड तनाव के बीच अमेरिकी रक्षा विभाग ने कई बड़ी चीनी कंपनियों को अपनी Chinese Military Companies लिस्ट में शामिल कर लिया है। नई लिस्ट में Alibaba, BYD, Baidu और रोबोटिक्स कंपनी Unitree जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग का कहना है कि इन कंपनियों के चीन की सेना या उससे जुड़े इकोसिस्टम के साथ संबंध हो सकते हैं। फिलहाल इन कंपनियों पर सीधे प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, लेकिन लिस्ट में शामिल होने के बाद ये अमेरिकी डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल नहीं कर पाएंगी और भविष्य में अतिरिक्त पाबंदियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
अमेरिकी रक्षा विभाग ने सोमवार को इस लिस्ट का अपडेटेड वर्जन जारी किया। यह लिस्ट पहली बार 2021 में अमेरिकी कांग्रेस के निर्देश पर तैयार की गई थी। इसका मकसद उन चीनी कंपनियों की पहचान करना है जिन्हें अमेरिकी रक्षा विभाग चीन की सैन्य क्षमताओं से जुड़ा मानता है। खास बात यह है कि इसमें केवल सरकारी कंपनियां ही नहीं, बल्कि निजी कंपनियां भी शामिल की जा सकती हैं।
अमेरिकी रक्षा विभाग का मानना है कि चीन की सेना नई टेक्नोलॉजी और एक्सपर्टीज हासिल करने के लिए कई ऐसी कंपनियों और संस्थानों का इस्तेमाल करती है जो देखने में सामान्य बिजनेस एंटिटी लगते हैं। इसी वजह से पिछले कुछ वर्षों में कई टेक कंपनियां अमेरिकी रक्षा विभाग की जांच के दायरे में आई हैं।
नई लिस्ट में शामिल होने के बाद Alibaba और Baidu ने अमेरिकी रक्षा विभाग के दावों को खारिज (via ABCNews) कर दिया है। Alibaba ने कथित तौर पर कहा कि कंपनी किसी भी तरह से चीनी सेना का हिस्सा नहीं है और न ही वह किसी सैन्य-सिविल फ्यूजन प्रोग्राम में शामिल है। वहीं Baidu ने भी कहा कि उसे सैन्य कंपनी बताने का दावा पूरी तरह गलत है।
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD का नाम भी इस बार लिस्ट में जोड़ा गया है। अमेरिकी रक्षा विभाग का कहना है कि Alibaba, Baidu और BYD का संबंध चीन के Ministry of Industry and Information Technology से है। यह मंत्रालय देश की टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल पॉलिसी की देखरेख करता है। BYD फिलहाल दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों में गिनी जाती है और कई देशों में तेजी से विस्तार कर रही है।
इस बार अमेरिकी रक्षा विभाग की लिस्ट में कुल 188 चीनी संस्थाओं और कंपनियों के नाम शामिल हैं। पिछले साल यह संख्या करीब 130 थी। लिस्ट में पहले से DJI जैसी कंपनियां मौजूद हैं, जो ड्रोन बनाने के लिए जानी जाती हैं। हालांकि लिस्ट में शामिल होने के बाद भी कंपनियां अमेरिका में कारोबार कर सकती हैं, लेकिन इससे उनकी इमेज पर असर पड़ सकता है और आगे चलकर उन पर नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
नई लिस्ट में रोबोटिक्स कंपनी Unitree का नाम भी शामिल है। यह वही कंपनी है जिसके रोबोट्स ने हाल के वर्षों में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और टीवी शोज में लोगों का ध्यान खींचा था। अमेरिकी रक्षा विभाग का आरोप है कि कंपनी को चीनी सरकार की कुछ पॉलिसीज के तहत सहायता मिली थी, जिसके चलते उसे इस लिस्ट में जोड़ा गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!