What is MQ-9B Drone? भारत आ रहे MQ-9B ‘किलर’ ड्रोन बनेंगे चीन की आफत! जानें इनके बारे में

MQ-9B Drone : यह 40 हजार फीट से ज्‍यादा की ऊंचाई पर 40 घंटे तक उड़ान भर सकता है।

What is MQ-9B Drone? भारत आ रहे MQ-9B ‘किलर’ ड्रोन बनेंगे चीन की आफत! जानें इनके बारे में

Photo Credit: ga.asi.com

MQ-9B को मिसाइलों से लैस किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • अमेरिका से भारत आ रहे 31 ड्रोन
  • MQ-9B Drone ज्‍यादा ऊंचाई पर उड़ने में काबिल
  • चीन से सटे इलाकों में करेंगे निगरानी
विज्ञापन
MQ-9B Drone : भारत की रक्षा ताकत को नए पंख लगने वाले हैं। अमेरिका से 31 MQ-9B ड्रोन की डील में तेजी आने की उम्‍मीद है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अमेरिका दौरे के बाद यह डील अब फाइनल स्‍टेज में है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कुल ड्रोन्‍स में से 15 ड्रोन इंडियन नेवी को दिए जाएंगे, जबकि बाकी 16 ड्रोन आर्मी और एयरफोर्स को मिलेंगे। कहा जाता है कि ड्रोन की फर्स्‍ट डिलिवरी 2026 में हो सकती है। आइए जानते हैं MQ-9B ड्रोन के प्रमुख फीचर्स। 

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, MQ-9B ड्रोन को जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स (GA-ASI) ने डेवलप किया है। यह MQ-9 "Reaper" का एक प्रकार है, जिसे अमेरिका की एयरफोर्स इस्‍तेमाल करती है। 

MQ-9B को ज्‍यादा देर तक हवा में ज्‍यादा ऊंचाई तक उड़ाया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह 40 हजार फीट से ज्‍यादा की ऊंचाई पर 40 घंटे तक उड़ान भर सकते हैं। माना जा रहा है कि इन्‍हें भारत-चीन सीमा पर निगरानी के लिए रखा जाएगा। 

निगरानी के साथ-साथ ये ड्रोन देश की रक्षा करने में भी काबिल हैं। MQ-9B को मिसाइलों से लैस किया जा सकता है। यह ऊंचाई से ही दुश्‍मन के ठिकानों को निशाना लगाकर बर्बाद कर सकता है। समुद्री निगरानी में इसका यूज किया जा सकता है। ​​पनडुब्बी से लड़ी जाने वाली जंगों में यह इस्‍तेमाल हो सकता है। 

MQ-9B ड्रोन के दो वेरिएंट हैं। पहला-स्‍काईगार्डियन (SkyGuardian) और दूसरा- सीगार्डियन  (SeaGuardian) साल 2020 से ही इंडियन नेवी सीगार्डियन को इस्‍तेमाल कर रही है। एमक्यू-9बी की खूबी है कि यह खुद से टेकऑफ और लैंडिंग कर सकता है। यह दिन-रात किसी भी समय में उड़ सकता है। अपने साथ्‍ज्ञ 5670 किलो तक सामान ले जा सकता है और 2771 किलो फ्यूल लेकर उड़ सकता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, यह डील लगभग 3.99 अरब डॉलर की बताई जाती है, जिसमें 170 AGM-114R हेलफायर मिसाइलें, 310 GBU-39B/B बम आदि शामिल हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , india us deal

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »