Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!

फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 10,000mAh बैटरी है। कंपनी ने दावा किया है कि फोन एक बार के चार्ज में 3.5 दिन तक चल सकता है।

Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!

Photo Credit: X/@ZionsAnvin

Poco X8 Power 5G भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Poco X8 Power 5G में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है।
  • फोन के डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन होगा।
  • फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
विज्ञापन

Poco X8 Power 5G का भारत में लॉन्च कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। सितंबर की शुरुआत में फोन लॉन्च के लिए तैयार है। जैसा कि नाम से भी पता चलता है, फोन Power फोकस्ड फोन रहने वाला है जिसमें 10,000mAh की विशाल बैटरी कंपनी ने लगाई है। पोको ने दावा किया है कि यह POCO ब्रांड के तहत आने वाला अबतक की सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। आइए जानते हैं Poco X8 Power 5G में और क्या रहने वाला है खास। 

Poco X8 Power 5G Launch Date in India

Poco X8 Power 5G भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। फोन के लिए कंपनी अधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। 4 सितंबर दोपहर 12 बजे फोन का लॉन्च बताया गया है। Flipkart के माध्यम से फोन उपलब्ध होगा। फोन का लॉन्च इवेंट कंपनी के अधिकारिक सोशल मीडिया चैनल जैसे YouTube आदि पर देखा जा सकेगा। 

Poco X8 Power 5G Price in India

Poco X8 Power 5G की कीमत का खुलासा ब्रांड की ओर से अभी तक नहीं किया गया है। वहीं, लीक्स में फोन की कीमत 28 हजार से लेकर 30 हजार रुपये के बीच शुरू हो सकती है। फोन खरीद के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट, ऑनलाइन स्टोर, Flipkart आदि पर उपलब्ध होगा। 

Poco X8 Power 5G Specifications

Poco X8 Power 5G में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। इसमें 3500 निट्स की पीक HDR ब्राइटनेस मिलने वाली है। फोन के डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन होगा। धूल और पानी से बचाव के लिए इस फोन में कंपनी IP68 व IP69K रेटिंग भी दे सकती है। फोन के कैमरा की बात करें तो रियर में यह 50MP के मेन कैमरा से लैस होगा। साथ में OIS का सपोर्ट भी मिलने वाला है। फोन में सेकंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।  

फोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट आने की बात सामने आई है। कंपनी फोन के साथ चार बड़े एंड्रॉयड अपग्रेड दे सकती है। साथ ही 6 साल तक इसमें सिक्योरिटी पैच अपडेट्स मिल सकते हैं। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है। कंपनी ने दावा किया है कि फोन एक बार के चार्ज में 3.5 दिन तक चल सकता है। इसके अलावा बैटरी हेल्थ के लिए दावा किया गया है कि यह 6 साल तक बेहतरीन बैकअप दे सकती है। 

लीक्स की मानें तो फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। साथ ही 27W रीवर्स चार्जिंग फीचर भी इसमें आ सकता है। चार्जिंग के लिए फोन में USB-C पोर्ट मौजूद होगा। Poco X8 5G को भी कंपनी स्टैंडर्ड वेरिएंट के रूप में उसी दिन, यानी 4 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। फोन में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलेगा। इसमें 9000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »