Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग

फोन का हाइलाइट इसका सेकंडरी डिस्प्ले है। रियर और फ्रंट कैमरा से 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर भी है।

Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग

Photo Credit: Honor

Honor X5ds फोन का हाइलाइट इसका सेकंडरी डिस्प्ले, और 6000mAh की बड़ी बैटरी है।

ख़ास बातें
  • फोन में 1TB तक स्टोरेज एक्सपेंड हो सकती है।
  • बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो कि 6,000mAh कैपिसिटी की है।
  • फोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP52 रेट भी किया गया है।
विज्ञापन

Honor X5ds को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ Honor X5ds फोन LCD पैनल से लैस है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें कंपनी ने 50MP का मेन कैमरा लगाया है। फोन का हाइलाइट इसका सेकंडरी डिस्प्ले है। फोन में रियर साइड में भी स्क्रीन लगी है। दूसरा बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो कि 6,000mAh कैपिसिटी की है। फोन में रियर और फ्रंट कैमरा से 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर भी है। इसके अलावा फोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP52 रेट भी किया गया है। जानते हैं Honor X5ds लेटेस्ट फोन की कीमत और अन्य फीचर्स। 

Honor X5ds Price

Honor X5ds को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। दक्षिणी  अफ्रीका में यह पेश किया गया है। फोन की कीमत ZAR 2,499 (लगभग 14,500 रुपये) है। फिलहाल यह Forest Green and Midnight Black कलर्स में आया है। अन्य मार्केट्स में फोन की उपलब्धता को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारिक वेबसाइट पर इसे लिस्ट किया गया है। 

Honor X5ds Features, Specifications

Honor X5ds में 6.78 इंच का मेन यानी फ्रंट डिस्प्ले दिया गया है। यह LCD पैनल है जिसमें 720 x 1576 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में एक सेकंडरी डिस्प्ले भी है जो रियर पैनल में कैमरा मॉड्यूल के साथ मौजूद है। यह भी एक LCD पैनल है जो कि 2.01 इंच बड़ी स्क्रीन है। यह 240 x 296 रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसे रियर कैमरा इस्तेमाल कर एक टैप में सेल्फी भी ली जा सकती है। इसके अलावा कॉल अलर्ट, मीडिया कंट्रोल भी इसमें मिलता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 600 निट्स की ब्राइटनेस है। 

Honor X5ds में प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T610 चिपसेट लगा है। इसके साथ में कंपनी ने 4GB रैम दी है और 64GB स्टोरेज मिल जाती है। यह 4GB वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड का विकल्प भी है। 1TB तक स्टोरेज एक्सपेंड हो सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। 

कैमरा की ओर देखें तो रियर में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। यह 4x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। इसके साथ में सिंगल LED फ्लैश है। फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर व फ्रंट कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। 

फोन की बैटरी कैपिसिटी 6,000mAh की है। साथ में 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi, GPS, USB-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स हैं। फोन के डाइमेंशन 168.3 x 78.5 x 8.72mm हैं, जबकि वजन 214 ग्राम है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस किया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  6. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  7. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  8. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  9. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »