Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू

यह डिवाइस 5,200mAh बैटरी से लैस किया गया है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग भी जोड़ी गई है।

Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू

Photo Credit: X/@stufflistings

Tecno Spark Go 3 Pro फोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • फोन में रियर साइड में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।
  • फोन में MediaTek Helio G81 चिपसेट दिया गया है।
  • फोन हाई प्रेशर वाटर स्ट्रीम भी झेल सकता है।
विज्ञापन

Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन कंपनी की Spark सीरीज में लेटेस्ट एडिशन बनकर आया है। फोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद अनुभव दे सकता है। फोन में कंपनी ने प्रोसेसर इस्तेमाल किया है। यह डिवाइस 5,200mAh बैटरी से लैस किया गया है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग भी जोड़ी गई है। फोन में कंपनी ने ड्यूरेबिलिटी का ख्याल भी रखा है। इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP69 रेट किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Tecno Spark Go 3 Pro Price in India, Availability

Tecno Spark Go 3 Pro की भारत में कीमत रुपये है। फोन को कंपनी ने चार कलर्स में लॉन्च किया है। इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। 4GB + 128GB वेरिएंट को 16,999 रुपये है में खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart से खरीदा जा सकता है। सेल 4 सितंबर से शुरू होगी। 

Tecno Spark Go 3 Pro Specifications

Tecno Spark Go 3 Pro फोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे 'देश जैसा दमदार' टैगलाइन के साथ प्रोमोट किया है। यानी फोन की ड्यूरेबिलिटी को कंपनी ने हाइलाइट किया है। यह फोन IP69 रेटिंग से लैस होकर आता है। कहा गया है कि फोन हाई प्रेशर वाटर स्ट्रीम भी झेल सकता है। साथ ही फिजिकली भी यह काफी मजबूत बताया गया है। 

फोन में MediaTek Helio G81 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ में कंपनी ने 4GB रैम की पेअरिंग की है। वहीं, 8GB तक वर्चुअल रैम को भी यह सपोर्ट करता है। यानी कुल मिलाकर फोन 12GB रैम का सपोर्ट दे सकता है। यह माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है। फोन में रियर साइड में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट की ओर इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल जाता है। 

फोन में 5,200mAh की बड़ी बैटरी लगी है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए USB-C का सपोर्ट इसमें मिल जाता है। कंपनी ने इसमें AI Voiceprint Noise Cancellation का इस्तेमाल किया है। कॉलिंग के दौरान यह बैकग्राउंड से आने वाले शोर को कम कर सकता है। फोन में IR ब्लास्टर का सपोर्ट भी है जिससे इसे घर में रिमोट कंट्रोल की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साउंड के लिए फोन में डुअल DTS स्पीकर लगे हैं। फोन का वजन 194 ग्राम बताया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  2. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  3. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  5. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  6. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  7. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  8. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  9. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  10. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »