Tech Hiring

Tech Hiring - ख़बरें

  • AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
    India AI Impact Summit 2026 के बीच Reliance Jio की AI डिवीजन ने टॉप टैलेंट की तलाश तेज कर दी है। Chief AI Scientist Gaurav Aggarwal ने समिट में मौजूद हाई स्किल्ड डेवलपर्स, जिन्हें उन्होंने “cracked engineers” कहा, को सीधे अप्रोच करने का निमंत्रण दिया है। उनके मुताबिक AI मॉडल, ऑप्टिमाइजेशन और प्लेटफॉर्म डेवलपमेंट पर काम कर रहे इंजीनियर्स को रिक्रूटमेंट टीम से फास्ट ट्रैक इंट्रो दिया जा सकता है। यह कदम Jio के AI इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े स्केल पर डिप्लॉयमेंट की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
  • Elon Musk दे रहे हैं 2 करोड़ की नौकरी, बस आनी चाहिए ये स्किल, ऑनलाइन भी कर सकते हैं अप्लाई
    Elon Musk की AI कंपनी xAI ने हायरिंग को लेकर एक नया रास्ता अपनाया है। कंपनी Talent Engineer नाम के रोल के लिए इंजीनियर्स की तलाश कर रही है, जिसमें सालाना सैलरी 1.2 लाख से 2.4 लाख डॉलर तक बताई गई है। इस रोल की खास बात “vibe coding” स्किल है, जिसमें टेक्निकल कॉन्सेप्ट्स को जल्दी समझने की क्षमता अहम मानी गई है। यह टीम सीधे Elon Musk को रिपोर्ट करेगी और हायरिंग को एक इंजीनियरिंग समस्या की तरह सॉल्व करेगी।
  • फ्रेशर्स के लिए बड़ी खबर! HCLTech ने बढ़ाई सैलेरी, इस फील्ड में देगा 22 लाख तक का पैकेज
    HCLTech ने 2026 की फ्रेशर हायरिंग को लेकर अपनी सैलरी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है। कंपनी ने AI, डेटा इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे एरिया में काम करने वाले चुनिंदा फ्रेशर्स के लिए प्रीमियम पैकेज तय किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन “एलीट कैडर” फ्रेशर्स की सालाना सैलरी 18 लाख रुपये से 22 लाख रुपये तक हो सकती है, जो रेगुलर फ्रेशर पैकेज से कई गुना ज्यादा है। इस कदम को IT सेक्टर में टॉप-क्वालिटी टैलेंट को आकर्षित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
  • ChatGPT बनाने वाली कंपनी को चाहिए AI रिस्क एक्सपर्ट, सैलेरी में मिलेंगे Rs 5 करोड़!
    AI की तेजी से बढ़ती ताकत अब सिर्फ बेहतर फीचर्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसके जोखिम और गलत इस्तेमाल भी बड़ी चिंता बन चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए OpenAI ने Head of Preparedness नाम के एक अहम सीनियर पद के लिए हायरिंग शुरू की है। CEO Sam Altman के मुताबिक, AI मॉडल्स अब मेंटल हेल्थ और साइबरसिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में नए खतरे पैदा कर रहे हैं और कुछ मामलों में क्रिटिकल सिक्योरिटी कमजोरियां तक खोजने लगे हैं। यह रोल AI के संभावित दुरुपयोग को समझने, सेफ्टी सॉल्यूशंस तैयार करने और हाई-रिस्क टेक्नोलॉजी को सुरक्षित तरीके से रिलीज करने पर फोकस करेगा।
  • AI का इस्तेमाल बढ़ने के बावजूद इंजीनियर्स की हायरिंग जारी रखेगी Google
    गूगल के CEO, Sundar Pichai ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ने के बावजूद यह वर्कर्स की जगह नहीं ले सकता। Bloomberg Tech conference में पिचाई ने बताया कि ह्युमन टैलेंट के विकल्प के बजाय AI एक एक्सेलरेटर के तौर पर कार्य करता है। इससे कंपनी को टेक्नोलॉजी के इमर्जिंग एरिया में अधिक मौकों का फायदा उठाने में आसानी होती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »