Tecno Pova Curve 5G का लुक आया सामने, जल्द होगा पेश, जानें खासियतें

Tecno जल्द ही Tecno Pova Curve 5G को पेश करने वाला है।

Tecno Pova Curve 5G का लुक आया सामने, जल्द होगा पेश, जानें खासियतें

Photo Credit: Tecno

Tecno Pova 6 Pro में 6000mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Tecno Pova Curve 5G में कर्व्ड डिस्प्ले और स्लिम फ्रेम होगा।
  • Tecno Pova Curve 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट में आएगा।
  • Tecno Pova Curve 5G ट्रायंगल शेप की एलईडी यूनिट के साथ आएगा।
विज्ञापन
Tecno जल्द ही Tecno Pova Curve 5G को पेश करने वाला है, क्योंकि ब्रांड पिछले कुछ समय से अपनी आने वाली Pova सीरीज की डिटेल्स टीज कर रहा था। हाल ही में कंपनी ने भारत में अपनी इस आने वाली सीरीज का टीजर वीडियो रिलीज किया था। इस टीजर में फोन का रियर डिजाइन सामने आया था। अब ब्रांड ने आगामी स्मार्टफोन की साइड प्रोाइल का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के साथ Tecno Pova Curve 5G डिजाइन पहली बार आधिकारिक तौर से कंफर्म हुआ है। आइए Tecno Pova Curve 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं। 


Tecno Pova Curve 5G कब होगा पेश


हालांकि, हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Pova Curve 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट जैसे कि 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में आ सकता है। आगामी फोन भारत में इस महीने लॉन्च होने की उम्मीद है।


Tecno Pova Curve 5G Design


पोस्टर में Tecno Pova Curve 5G का डिजाइन नजर आया है। इसमें फोन की साइड प्रोफाइल और इसका स्लीक और मॉडर्न डिजाइन नजर आया है। डिजाइन की बात करें तो इसमें कर्व्ड डिस्प्ले, स्लिम फ्रेम होगा। बेहतरीन फिनिश के साथ स्मार्टफोन ओवरआल प्रीमियम लुक के साथ आएगा। इन सभी फीचर्स के साथ फोन के लुक पर काफी ध्यान दिया गया है। इसके साइड में ऑरेंज बटन्स दिए गए हैं जो फोन को बोल्ड लुक दे रहे हैं।

स्मार्टफोन के रियर पर कैमरा बम्प नजर आ रहा है और पहले आई रिपोर्ट्स से पता चला था कि Pova Curve 5G ट्रायंगल शेप की एलईडी यूनिट और ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। कुल मिलाकर बात करें तो अब तक आई लुक की डिटेल्स से यह कहा जा सकता है आगामी फोन डिजाइन के मामले में प्रीमियम फील देगा। आपको बता दें कि Tecno ने अभी तक आधिकारिक स्तर पर Pova Curve 5G के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »