• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola Edge 60 जल्द भारत में होगा पेश, टीजर जारी, जानें डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस

Motorola Edge 60 जल्द भारत में होगा पेश, टीजर जारी, जानें डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस

Motorola ने Motorola Edge 60 का एक टीजर जारी किया है।

Motorola Edge 60 जल्द भारत में होगा पेश, टीजर जारी, जानें डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: X/Motorola

Motorola Edge 60 में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Motorola ने Motorola Edge 60 का एक टीजर जारी किया है।
  • Motorola Edge 60 में 6.7 इंच की pOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।
  • Motorola Edge 60 में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYTIA 700C कैमरा है।
विज्ञापन
Motorola ने Motorola Edge 60 का एक टीजर जारी किया है। फोटो में फोन में एक पंच होल डिस्प्ले और टेक्स्ट ए कैमरा एस  एज एस यू आर के साथ कमिंग सून लिखा हुआ नजर गया है। इस फोन को 10 जून को लॉन्च  किया जा सकता है। हालांकि, नाम कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन डिजाइन और समय से पता चला है कि यह स्टैंडर्ड Edge 60 फोन है। यहां हम आपको Motorola Edge 60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Motorola Edge 60 जल्द होगा पेश


अभी तक ई-कॉमर्स साइट Amazon या Flipkart पर प्रोडक्ट पेज लाइव नहीं हुए है। लॉन्च होने के बाद फोन भारतीय बाजार में Edge 60 Pro, Edge 60 Fusion और Edge 60 Stylus में शामिल होगा। जल्द ही लॉन्च की तारीख का खुलासा होने की उम्मीद है।


Motorola Edge 60 Specifications


Motorola Edge 60 के ग्लोबल वेरिएंट में 10 बिट कलर डेप्थ के साथ 6.7 इंच की pOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। यह कलर और स्किन टोन एक्यूरेसी के लिए पैनटोन वैलिडेटेड है। यह बेहतर ऑडियो के लिए डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट करता है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और मैक्रो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और 30x तक सुपर जूम सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Edge 60 धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है, वहीं ड्यूराबिलिटी के लिए मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है। यह फोन लेदर और कैनवस टेक्सचर्ड फिनिश में आता है, जिसमें पैनटोन जिब्राल्टर सी और शैमरॉक कलर ऑप्शन हैं। बैटरी ऑप्शन रीजन के अनुसार अलग-अलग हैं। Motorola का दावा है कि एक वर्जन में 5200mAh की बैटरी है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, जिसे 8 मिनट में 12 घंटे तक इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। दूसरे वर्जन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, जिसे 9 मिनट चार्ज में 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »