कई बार ऐसा होता है कि आप लॉगिन करने के प्रयास कर रहे होते हैं या फिर ट्रांजेक्शन कर रहे होते हैं और ओटीपी आता ही नहीं है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो यह लेख आपके काम आने वाला है, क्योंकि कई बार मैसेज या ओटीपी स्पैम में चले जाता है और इनबॉक्स में नजर नहीं आता है। ऐसे में आपको स्पैम में जाकर उस मैसेज या ओटीपी को सर्च करना है।
AI-इनेबल्ड स्पैम डिटेक्शन सॉल्यूशन के जरिए अब तक 27.5 अरब से ज्यादा कॉल्स को स्पैम के तौर पर चिन्हित किया गया है। अब इस सिस्टम को और बेहतर बनाते हुए Airtel ने नई सुविधाओं की घोषणा की है, जो स्पैमर्स से आगे रहने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही हैं।
TRAI के नए रूल्स के तहत स्पैम कॉल्स और मैसेज की गलत रिपोर्ट देने वाली टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए कॉल्स की बहुत अधिक संख्या, कॉल की कम अवधि और इनकमिंग से आउटगोइंग कॉल्स की कम रेशो जैसे मापदंडों के आधार पर कॉल और SMS का एनालिसिस करना अनिवार्य किया है।
इस टैरिफ प्लान को वैल्यू पैक के तौर पर लिस्ट किया गया है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 300 फ्री SMS के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में 2 GB का डेटा भी मिलेगा। रिलायंस जियो ने इस प्लान में फ्री JioTV, JioCinema और JioCloud सब्सक्रिप्शन की भी पेशकश की है। कंपनी के 199 रुपये के एक अन्य प्लान में प्रति दिन 1.5 GB का डेटा और प्रति दिन 100 फ्री SMS मिलेंगे।
इससे डेटा का इस्तेमाल नहीं करने वाले कस्टमर्स को कुछ अधिक भुगतान करना पड़ता है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने रूल्स में बदलाव कर टेलीकॉम कंपनियों के लिए वॉयस कॉल्स और SMS के लिए अलग टैरिफ प्लान उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया है। सर्विस प्रोवाइडर को वॉयस कॉल्स और SMS के लिए न्यूनतम एक स्पेशल टैरिफ वाउचर की पेशकश करनी होगी, जिसकी वैधता की अवधि 365 दिन से अधिक नहीं होगी।
इन रेगुलेशंस के तहत, सभी कमर्शियल प्रमोटर्स और टेलीमार्केट्स के लिए DLT प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कराना और कस्टमर से दिन में उनकी पसंद के दिन और समय पर विभिन्न प्रकार के प्रमोशनल मैसेज प्राप्त करने की सहमति लेना जरूरी था
एयरटेल की ओर से इस विषय में पहले ही ऐसे AI फिल्टर प्रदान करने की घोषणा की जा चुकी है। जबकि, जियो फर्जी कॉल और मैसेज के लिए AI फिल्टर लगाने की तैयारी में है।