Smartphone Ram

Smartphone Ram - ख़बरें

  • Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
    Samsung Galaxy S25 FE 5G को Flipkart पर शानदार डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लिस्टेड कीमत 44,999 रुपये है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस 59,999 रुपये था। SBI डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 39,999 रुपये रह जाती है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच की 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, Exynos 2400 प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। यह डील Jet Black और Navy कलर ऑप्शन में लिमिटेड स्टॉक के साथ उपलब्ध है।
  • Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
    सितंबर में चीन में पेश किए गए Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया गया है। Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
    Samsung W27 को चीन में लॉन्च किया गया है। यह प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन 8 इंच की QXGA+ Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच की कवर स्क्रीन के साथ आता है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर, 200MP का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 युआन है। फिलहाल फोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
    भारत में Motorola Edge 70 Neo के लिए 8 GB तक के RAM और 256 GB तक की स्टोरेज के ऑप्शन हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन को चार Pantone कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Motorola Edge 70 Neo में 6.78 इंच 1.5K डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
    Infinix GT 50 Pro को भारत में गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। इसकी कीमत ₹69,999 है और यह 12GB RAM व 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर, HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम और गेमिंग के लिए GT Trigger बटन दिए गए हैं। फोन में 6,500mAh बैटरी, 45W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ कंपनी गेमिंग एक्सेसरीज का बंडल भी दे रही है।
  • Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
    Poco X8 Pro पर Flipkart में बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। SBI या HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 35,999 रुपये रह जाती है। ग्राहकों के लिए No Cost EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो Poco X8 Pro में 6,500mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलता है।
  • Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
    Samsung Galaxy A36 5G को Flipkart पर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,499 रुपये लिस्ट की गई है, जबकि इसे भारत में 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। चुनिंदा Flipkart को-ब्रांडेड SBI और Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,275 रुपये का कैशबैक भी मिल सकता है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी मिलती है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग और IP67 रेटिंग के साथ आता है।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
    इस सीरीज के बेस मॉडल के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 16 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। OnePlus Ace 7 को तीन कलर्स - Radiant White, Tempered और Midnight Black और OnePlus Ace 7 Pro को Radiant White, Windbreaker और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
    Realme के एक स्मार्टफोन की वियतनाम के रिटेलेर Gioi Di Dong की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस VND 59,90,000 (लगभग 21,900 रुपये) का है। इंटरनेशनल मार्केट में Realme C01 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए ऑरेंज, ग्रे और ब्लैक कलर्स के विकल्प हैं।
  • Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
    Motorola Razr Flex 27 में 12 GB तक RAM हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड Hello UI का नया वर्जन दिया जा सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इस पासपोर्ट स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जा सकता है। इसके रियर में ऊपर पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल हो सकता है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में iQOO Z11xa 5G पर कूपन और बैंक ऑफर मिल रहे हैं। फोन का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 28,998 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 27,499 रुपये थी। खरीदारी पर 4,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर 1,449 रुपये तक कैशबैक और चुनिंदा कार्ड पर 1,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। फोन में 7,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले, Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर और 50MP रियर कैमरा दिया गया है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
    OnePlus Nord CE 6 पर Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील मिल रही है। फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है, जबकि 8GB+256GB वेरिएंट 38,999 रुपये में लिस्टेड है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से 1,799 से 1,949 रुपये तक कैशबैक और SBI कार्ड से 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है। फोन में 6.78 इंच की 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 50MP रियर कैमरा और 8,000mAh बैटरी दी गई है। यह 80W फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
  • Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
    Samsung Galaxy A56 5G और Motorola Edge 70 Fusion पर Amazon और Flipkart पर डील मिल रही है। Samsung Galaxy A56 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 31,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि Motorola Edge 70 Fusion का समान वेरिएंट Flipkart पर 30,999 रुपये में मिल रहा है। Samsung फोन में 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1580 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी है। वहीं, Motorola में 6.8 इंच 144Hz Extreme AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 7,000mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन के कैमरा, चार्जिंग और सॉफ्टवेयर अपडेट में भी अंतर है।
  • Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
    Samsung ने भारत में Galaxy A27, Galaxy M47 और Galaxy F70 Pro स्मार्टफोन की कीमतें फिर बढ़ा दी हैं। तीनों फोन के सभी RAM और स्टोरेज वेरिएंट 2,000 रुपये महंगे हुए हैं। Galaxy A27 की नई शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट अब 47,499 रुपये का हो गया है। Galaxy M47 और Galaxy F70 Pro की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। इनके टॉप वेरिएंट के लिए 46,999 रुपये देने होंगे। Samsung की वेबसाइट पर नई कीमतें अपडेट हैं, जबकि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पुराने दाम दिख सकते हैं।
  • 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
    Redmi ने चीन में Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च किया है। नए वेरिएंट में Sand Orange और Energetic Green कलर के साथ 6GB RAM और 256GB स्टोरेज का नया कॉन्फिगरेशन दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,599 चीनी युआन है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 9,000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग भी है। हालांकि, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी में कोई नया अपग्रेड नहीं किया गया है। फिलहाल यह वेरिएंट चीन में लॉन्च हुआ है।

Smartphone Ram - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »