Smartphone Prices Hike

Smartphone Prices Hike - ख़बरें

  • Nothing Phone 3a Lite पर चिप शॉर्टेज का असर? Rs 3 हजार तक बढ़ सकती है कीमत
    Nothing Phone 3a Lite को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसमें इसकी कीमत बढ़ने की बात कही गई है। लीक के मुताबिक, भारत में इस स्मार्टफोन के नए स्टॉक की कीमत करीब 3,000 रुपये तक बढ़ सकती है। इसके पीछे मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत को वजह बताया जा रहा है। पिछले साल लॉन्च हुए इस फोन की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये थी, लेकिन अब यूजर्स को इसे खरीदने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
  • महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
    बीते कुछ महीनों में स्मार्टफोन्स की कीमतें कई हजार रुपये तक बढ़ चुकी हैं। छोटी-बड़ी सभी कंपनियों के स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। चाहे नया लॉन्च हो या पुराना मॉडल, फ्लैगशिप हो या मिडरेंज या लो-बजट फोन, मोबाइल के दामों में काफी बढ़ोत्तरी हो चुकी है।
  • Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
    भारत में Samsung के कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी होने की खबर सामने आई है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Galaxy M36, Galaxy F36 और Galaxy M17 5G जैसे मॉडल्स की कीमत 5 मार्च 2026 से बढ़ाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ वेरिएंट्स की कीमत में 500 रुपये से लेकर 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि Galaxy A17 5G की कीमत करीब 3,000 रुपये तक बढ़ सकती है। इस जानकारी के साथ एक कथित रिटेल सर्कुलर भी सामने आया है, जिसमें नए प्राइस रिविजन का जिक्र किया गया है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • Realme ने बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम, Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी
    Realme ने अपनी हाल ही में लॉन्च की गई Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार दाम 3,000 रुपये से 4,000 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार यह फैसला मेमोरी कंपोनेंट्स और चिपसेट की बढ़ती लागत के कारण लिया गया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर नई कीमतें अब लाइव हो चुकी हैं। इंडस्ट्री में चल रही सप्लाई और लागत से जुड़ी चुनौतियों का असर सीधे ग्राहकों पर देखा जा रहा है।
  • iPhone 18 Pro का इंतजार? कीमत कर सकती है मायूस, ये है बड़ी वजह
    iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत बढ़ सकती है और इसकी सबसे बड़ी वजह नए A20 Pro चिपसेट की बढ़ती लागत बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस बार TSMC के 2nm प्रोसेस नोड पर बने चिप का इस्तेमाल करेगा, जिसकी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट पहले से काफी ज्यादा है। इसी वजह से Apple को प्रति चिप ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। इसके अलावा, कैमरा हार्डवेयर में बदलाव जैसी सेकेंडरी वजहें भी लागत को थोड़ा बढ़ा सकती हैं। हालांकि, अभी तक Apple की ओर से कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
  • प्राइस अलर्ट! महंगे होने जा रहे Samsung स्मार्टफोन, इतने हजार बढ़ेगी कीमत ...
    Samsung Galaxy A स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ने वाली है! कंपनी की A सीरीज के स्मार्टफोन 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने खुलासा किया है कि सोमवार यानी 15 दिसंबर से सैमसंग की ए सीरीज के स्मार्टफोन महंगे हो जाएंगे। टिप्स्टर की मानें तो Galaxy A56 फोन की कीमत 2000 रुपये तक बढ़ने वाली है।
  • महंगे हो गए स्मार्टफोन! Oppo, Vivo, Samsung ने 2000 रुपये तक बढ़ाईं कीमतें, जानें वजह
    स्मार्टफोन प्राइस बहुत जल्द बढ़ने जा रहे हैं। मौजूदा समय में मार्केट में कई स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतें 2 हजार रुपये तक बढ़ चुकी हैं। 2026 में जो स्मार्टफोन लॉन्च होंगे उनकी कीमत 6000 रुपये तक ज्यादा होने की संभावना है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन में लगने वाले कॉम्पोनेंट जैसे मैमोरी, चिप आदि की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं जिसका सीधा असर स्मार्टफोन कीमतों में बढ़ोत्तरी के रूप में दिख रहा है।
  • तैयार रहें! अगले साल तक 5% महंगे हो जाएंगे स्मार्टफोन, जानें कारण
    एडवांस हो रहे कंपोनेंट, 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट और AI-पावर्ड फीचर्स से लैस होने के कारण स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ रही हैं। एक इनसाइट रिपोर्ट में 2024 में स्मार्टफोन के लिए ग्लोबल एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) में 3% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है और इसके बाद 2025 में 5% वृद्धि बताई गई है। ऐसा पावरफुल प्रोसेसर और एडवांस हो रहे AI, खासतौर पर जेनरेटिव एआई (Generative AI) के साथ प्रीमियम डिवाइस की बढ़ती डिमांड से हुआ है।
  • iPhone के कई मॉडल हुए महंगे, जानें नई कीमतें
    ज्ञात हो, वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को अपने बजट भाषण में कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर 15 फीसदी से 20 फीसदी किए जाने का ऐलान किया था। इसके बाद से यह लगभग तय था कि ऐप्पल आईफोन समेत भारत में आयातित लगभग सभी स्मार्टफोन की कीमतों में इज़ाफा किया जाएगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »