Smart Home Device

Smart Home Device - ख़बरें

  • कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
    DJI ने चीन में नई Romo 2 AI-पावर्ड Robot Vacuum और Mop Cleaner सीरीज लॉन्च की है। नई लाइनअप में DJI Romo P2 और Romo A2 मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने इनमें AI बेस्ड क्लीनिंग सिस्टम, ड्रोन टेक्नोलॉजी से इंस्पायर्ड ऑब्स्टेकल डिटेक्शन और 36000Pa सक्शन सिस्टम दिया है। रोबोट कारपेट, लिक्विड स्पिल और अलग-अलग फ्लोर कंडीशन्स को खुद पहचान सकता है। इसके अलावा इनमें 123 डिग्री मूव करने वाला रोबोटिक आर्म, UV सैनिटाइजेशन, ऑटोमैटिक सेल्फ-क्लीनिंग और 55W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
  • घर में पड़ा पुराना फोन कबाड़ नहीं है! इन 4 स्मार्ट तरीकों से करें यूज, बचेंगे हजारों रुपये
    पुराना स्मार्टफोन अक्सर घर में बेकार पड़ा रहता है, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह कई कामों में उपयोगी साबित हो सकता है। इसे CCTV कैमरा, Smart TV रिमोट, कार GPS या बच्चों के लर्निंग डिवाइस के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कुछ आसान ऐप्स और सेटिंग्स की जरूरत होती है, जिनसे फोन को नए काम के लिए तैयार किया जा सकता है। इस तरह आप न सिर्फ अपने पुराने फोन को दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त खर्च से भी बच सकते हैं और रोजमर्रा के काम आसान बना सकते हैं।
  • पुराने कूलर को बनाएं स्मार्ट! टाइमर से लेकर वॉयस कंट्रोल तक, बजट में ऐसे करें पूरा सेटअप
    गर्मी के मौसम में कूलर को बार-बार मैनुअली कंट्रोल करना परेशानी बन सकता है, लेकिन अब आप अपने नॉर्मल कूलर को स्मार्ट बना सकते हैं। कुछ बेसिक डिवाइसेज जैसे स्मार्ट प्लग, टाइमर प्लग और IR ब्लास्टर की मदद से कूलर को मोबाइल से कंट्रोल किया जा सकता है। इससे ऑन-ऑफ, टाइमिंग और ऑटोमेशन सेट करना आसान हो जाता है। खास बात यह है कि इस सेटअप के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता और 1000 से 2000 रुपये के अंदर काम हो सकता है। यह तरीका खासकर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो कम बजट में स्मार्ट होम जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं।
  • Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
    Amazon ने भारत में AI Store लॉन्च किया है, जो AI-पावर्ड डिवाइसेस को खोजने और समझने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और वियरेबल्स जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, यह स्टोर यूजर्स को टेक्निकल जानकारी के बजाय AI फीचर्स के रियल लाइफ फायदे समझाने पर फोकस करता है। इसके अलावा Amazon ने Rufus AI असिस्टेंट, Lens सर्च और AR “view in your room” जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे शॉपिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है।
  • Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
    Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में Mijia Smart Steam Air Fryer 7L पेश किया है, जो एयर फ्राइंग, स्टीम कुकिंग और sous vide स्टाइल कुकिंग सपोर्ट करता है। इसमें 7 लीटर कैपेसिटी और 10 कुकिंग मोड्स दिए गए हैं। डिवाइस 40°C से 230°C तक टेम्परेचर सपोर्ट करता है और स्टीम मोड में 130°C तक जा सकता है। इसमें HyperOS Connect सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स इसे ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। कंपनी ने अभी इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।
  • कैमरा से देखेगा और खुद खाना खिलाएगा! पालतू जानवरों के लिए Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट फीडर, जानें कीमत
    Xiaomi ने Mijia Smart Pet Feeder 2 Visual Edition लॉन्च किया है, जो 2023 मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी के मुताबिक इसमें 5MP कैमरा, 150-डिग्री वाइड एंगल लेंस और नाइट विजन सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स अपने पेट को रियल-टाइम में मॉनिटर कर सकते हैं। यह AI के जरिए पेट की एक्टिविटी पहचान सकता है और 24 घंटे निगरानी की सुविधा देता है। इसमें 5-लीटर स्टोरेज कंटेनर है, जो करीब 30 दिन तक का खाना स्टोर कर सकता है। डिवाइस लोकल और क्लाउड स्टोरेज दोनों को सपोर्ट करता है।
  • Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
    Dreame Technology ने भारत में अपने नए रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक ये डिवाइस स्मार्ट नेविगेशन, ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस और ऑटोमैटिक क्लीनिंग जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। L40 Ultra AE में 19,000Pa सक्शन पावर और एडवांस PowerDock सिस्टम दिया गया है, जबकि D20 Ultra में 13,000Pa सक्शन और ड्यूल मॉप सिस्टम मिलता है। दोनों डिवाइस अलग-अलग फ्लोर टाइप के हिसाब से क्लीनिंग मोड एडजस्ट कर सकते हैं और कम मेहनत में पूरे घर की सफाई के लिए डिजाइन किए गए हैं।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया AI वाला स्मार्ट AC, लोगों के हिसाब से बदलेगा कूलिंग, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में नया Mijia Air Conditioner Human Sensing Wind 1.5HP लॉन्च किया है। यह स्मार्ट एयर कंडीशनर डुअल मिलिमीटर वेव रडार के साथ आता है, जो कमरे में मौजूद लोगों की पोजिशन और मूवमेंट को पहचानकर एयरफ्लो को अपने आप एडजस्ट कर सकता है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम लोगों की दिशा के अनुसार कूलिंग को बदल सकता है और कमरे में कोई न होने पर एनर्जी सेविंग मोड में चला जाता है। AC में AI आधारित कंट्रोल, Xiaomi HyperOS सपोर्ट और Mi Home ऐप के जरिए स्मार्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • ECG से लेकर विसरल फैट तक, ये स्मार्ट गैजेट्स दिखाएंगे फुल बॉडी डेटा!
    रेगुलर हेल्थ चेकअप को नजरअंदाज करना आम बात बनती जा रही है, लेकिन अब कई स्मार्ट हेल्थ गैजेट्स घर बैठे जरूरी बॉडी पैरामीटर्स ट्रैक करने का विकल्प दे रहे हैं। Withings Body Scan 40 से ज्यादा बायोमार्कर्स, 6 लीड ECG और नर्व हेल्थ स्कोर जैसे फीचर्स के साथ आता है। InBody Dial H40 सेगमेंटल बॉडी एनालिसिस देता है, जबकि Omron HBF 375 और Tanita स्केल विसरल फैट, मसल मास और BMI जैसे डेटा दिखाते हैं। Cult Smart Scale Pro 50 से ज्यादा हेल्थ मेट्रिक्स ट्रैक करने का दावा करता है। हालांकि, किसी भी मेडिकल स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
  • 2026 में Apple की बड़ी तैयारी, लॉन्च की दहलीज में 20 से ज्यादा प्रोडक्ट!
    Apple को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2026 कंपनी के लिए बड़े लॉन्च का साल हो सकता है। कहा जा रहा है कि Apple इस दौरान 20 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स और अपग्रेड्स पेश करेगा। इनमें iPhone, iPad, Mac, वियरेबल्स और स्मार्ट होम डिवाइसेज शामिल हो सकते हैं। कुछ लॉन्च रूटीन अपग्रेड होंगे, जबकि कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स भी बताए जा रहे हैं जो यूजर्स के रोजमर्रा के एक्सपीरियंस को नए तरीके से प्रभावित कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में फोल्डेबल iPhone और नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स का भी जिक्र किया गया है।
  • Amazon Echo Show 11, Echo Show 8 (Gen 4) भारत में लॉन्च: म्यूजिक, वीडियो कॉलिंग से CCTV तक, सब एक जगह!
    Amazon ने भारत में Echo Show 11 और चौथी जनरेशन Echo Show 8 स्मार्ट डिस्प्ले लॉन्च कर दिए हैं। ये डिवाइस Alexa के साथ आते हैं और स्मार्ट होम कंट्रोल, एंटरटेनमेंट और डेली टास्क मैनेजमेंट पर फोकस करते हैं। Echo Show 11 में 11-इंच फुल HD डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Echo Show 8 में 8.7-इंच HD स्क्रीन मिलती है। दोनों डिवाइस AZ3 Pro चिप, Omnisense सेंसर प्लेटफॉर्म, 13MP कैमरा और नए ऑडियो आर्किटेक्चर के साथ आते हैं। Echo Show 11 की कीमत 26,999 रुपये और Echo Show 8 की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है।
  • Amazon की सेल में स्मार्ट होम डिवाइसेज पर भारी डिस्काउंट
    इस सेल में कस्टमर्स के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट उपलब्ध है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। इसमें कस्टमर्स के लिए बहुत से प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI के साथ ही एक्सचेंज ऑफर के बेनेफिट भी हैं।
  • मात्र 6,690 रुपये में मिल रहा 19,990 रुपये MRP वाला Smart TV!
    24 इंच स्मार्ट टीवी पर कीमत में कटौती और बैंक ऑफर का लाभ मिल रहा है। 6 हजार रुपये के आसपास के बजट में Smart TV के ये ऑप्शन बेस्ट साबित हो सकते हैं।
  • Xiaomi का अनोखा बेड खर्राटों से दिलाएगा छुटकारा, नींद के दौरान हार्ट रेट और सांस को करेगा ट्रैक
    Xiaomi 8H Feel Leather Smart Electric Bed X Pro की क्राउडफंडिंग कीमत 6399 yuan यानी कि लगभग 74,320 रुपये है, लेकिन उसके बाद कीमत 7399 yuan यानी कि लगभग 85,935 रुपये हो जाएगी।
  • अब इंडिया में भी Google Nest और स्मार्ट डिस्प्ले पर सुन सकेंगे Apple Music
    Google ने घोषणा की कि वह ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मैक्सिको और दक्षिण कोरिया के साथ ही इंडिया में Nest स्मार्ट स्पीकर और डिस्प्ले पर Apple Music का सपोर्ट देने जा रही है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »