Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!

Apple HomeView भारत में 39,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। इसमें 7 इंच Liquid Retina डिस्प्ले, Siri AI, 12MP कैमरा और स्मार्ट होम कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!

Photo Credit: Apple

Apple HomeView में 7 इंच डिस्प्ले, Siri AI और स्मार्ट होम कंट्रोल की सुविधा मिलती है

ख़ास बातें
  • Apple HomeView की भारत में कीमत 39,900 रुपये रखी गई है
  • इसमें 7 इंच Liquid Retina डिस्प्ले और A18 चिप मिलती है
  • डिवाइस से एक साथ नौ स्मार्ट होम कैमरों की लाइव फीड देख सकेंगे
विज्ञापन

Apple ने अपना नया स्मार्ट होम डिवाइस Apple HomeView लॉन्च कर दिया है। इसमें 7 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले, Siri AI और स्मार्ट होम कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह डिवाइस घर में म्यूजिक सुनने, वीडियो देखने, FaceTime कॉल करने और स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए बनाया गया है। कंपनी ने इसे टेबल पर रखने और दीवार पर लगाने वाले दो मॉडल में पेश किया है। भारत में दोनों मॉडल की कीमत 39,900 रुपये रखी गई है। इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है, जबकि बिक्री 13 नवंबर से शुरू होगी।

Apple HomeView के टेबलटॉप मॉडल को Silver, Starlight, Rose Pink और Space Gray कलर में खरीदा जा सकेगा। वहीं, दीवार पर लगाने वाला मॉडल Silver और Space Gray कलर में उपलब्ध होगा। दोनों मॉडल की कीमत 39,900 रुपये है। ग्राहक इसे Apple की आधिकारिक वेबसाइट और Apple Store ऐप के जरिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। भारत में इसकी बिक्री 13 नवंबर से शुरू होगी।

Apple HomeView में 7 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1088×1088 पिक्सल है। इसमें True Tone टेक्नोलॉजी मिलती है, जो आसपास की रोशनी के हिसाब से स्क्रीन के रंगों को एडजस्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 500 निट्स और मिनिमम ब्राइटनेस 0.3 निट्स है। डिवाइस में A18 चिप दी गई है। वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का Center Stage कैमरा मिलता है, जो कॉल के दौरान यूजर को फ्रेम के बीच में रखने में मदद करता है।

Apple HomeView में Apple Intelligence पर आधारित Siri AI दी गई है। इसकी मदद से यूजर सवाल पूछ सकते हैं, म्यूजिक खोज सकते हैं और स्मार्ट होम से जुड़े काम कर सकते हैं। यह डिवाइस छह लोगों तक को पहचानकर हर व्यक्ति के लिए अलग होम स्क्रीन और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरिएंस दे सकता है। हालांकि, Siri AI की शुरुआत अंग्रेजी भाषा से होगी। इसके कुछ पर्सनल फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए Apple Intelligence सपोर्ट वाला iPhone या iPad भी जरूरी होगा।

Apple HomeView Wall Mounted

Apple HomeView Wall Mounted
Photo Credit: Apple

HomeView के जरिए यूजर घर में लगे कम्पैटिबल कैमरे, लाइट, थर्मोस्टेट, दरवाजे और ब्लाइंड्स को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें एक साथ नौ कैमरों की लाइव फीड देखने का ऑप्शन भी मिलता है। मनोरंजन के लिए Apple Music, Apple Podcasts, Apple TV और दूसरे कम्पैटिबल ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है। इसके स्पीकर Spatial Audio और Dolby Atmos सपोर्ट करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »