• होम
  • इंटरनेट
  • फ़ीचर
  • पुराने कूलर को बनाएं स्मार्ट! टाइमर से लेकर वॉयस कंट्रोल तक, बजट में ऐसे करें पूरा सेटअप

पुराने कूलर को बनाएं स्मार्ट! टाइमर से लेकर वॉयस कंट्रोल तक, बजट में ऐसे करें पूरा सेटअप

नॉर्मल कूलर को स्मार्ट कूलर में बदलने का आसान तरीका जानें। कम बजट में मोबाइल से कूलर कंट्रोल करें।

पुराने कूलर को बनाएं स्मार्ट! टाइमर से लेकर वॉयस कंट्रोल तक, बजट में ऐसे करें पूरा सेटअप

Photo Credit: AI Generated

ख़ास बातें
  • 1000-2000 रुपये में नॉर्मल कूलर को स्मार्ट बनाया जा सकता है
  • स्मार्ट प्लग से मोबाइल से ऑन-ऑफ और टाइमर कंट्रोल
  • IR ब्लास्टर और सेंसर से एडवांस ऑटोमेशन संभव
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही कूलर हर घर की जरूरत बन जाता है, खासकर Tier 2 और Tier 3 शहरों में जहां AC हर किसी के लिए प्रैक्टिकल नहीं होता। लेकिन एक दिक्कत अक्सर सामने आती है - बार-बार उठकर कूलर ऑन-ऑफ करना, स्पीड बदलना या टाइमर सेट करना। यहीं से "स्मार्ट कूलर" का कॉन्सेप्ट काम आता है, लेकिन आजकल ब्रांड्स स्मार्ट फीचर्स के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं, जो कई बार बेफिजूल लगता है। वहीं, जिनके पास पहले से नॉन-स्मार्ट कूलर हैं, उनका क्या? अच्छी बात यह है कि इसके लिए नया कूलर खरीदने की जरूरत नहीं है। थोड़े से बजट और कुछ बेसिक गैजेट्स की मदद से आप अपने नॉर्मल कूलर को स्मार्ट बना सकते हैं, जिससे उसे मोबाइल से कंट्रोल करना, टाइमर सेट करना और ऑटोमेशन करना आसान हो जाता है। चलिए विस्तार से जानते हैं।

1. Smart Plug से कंट्रोल करें पावर

सबसे आसान तरीका है Wi-Fi स्मार्ट प्लग का इस्तेमाल करना। इसे कूलर के प्लग और सॉकेट के बीच लगाएं और मोबाइल ऐप से कनेक्ट करें। इसके बाद आप फोन से कूलर को ऑन/ऑफ कर सकते हैं। कई स्मार्ट प्लग में टाइमर और शेड्यूल फीचर भी मिलता है।

2. Remote Control Socket या IR Blaster यूज करें

अगर आप सिर्फ ऑन/ऑफ नहीं बल्कि स्पीड या मोड कंट्रोल करना चाहते हैं, तो IR Blaster काम आ सकता है (अगर कूलर में IR बेस्ड कंट्रोल है या कन्वर्ट किया जा सके)। इसके अलावा कुछ वायरलेस रिमोट सॉकेट भी आते हैं, जिनसे दूर से कूलर कंट्रोल किया जा सकता है।

3. Timer Plug से ऑटो ऑन/ऑफ सेट करें

अगर स्मार्ट प्लग नहीं लेना चाहते, तो एक सिंपल टाइमर प्लग भी अच्छा ऑप्शन है। इसमें आप समय सेट कर सकते हैं कि कूलर कब ऑन या ऑफ होगा, जैसे रात में अपने आप बंद होना।

4. Water Level Alarm या Sensor जोड़ें

कूलर में पानी खत्म होना एक आम समस्या है। इसके लिए आप छोटा सा वाटर लेवल अलार्म या सेंसर लगा सकते हैं, जो पानी कम होने पर अलर्ट देगा। इससे ड्राई रन और मोटर डैमेज से बचाव होता है।

5. Smart Automation (Advanced Setup)

अगर आप थोड़ा एडवांस सेटअप चाहते हैं, तो स्मार्ट प्लग को Google Assistant या Alexa से कनेक्ट कर सकते हैं। इससे वॉइस कमांड से कूलर कंट्रोल होगा, जैसे "कूलर ऑन करो" या "रात 2 बजे बंद करो" आदि।

कितना खर्च आएगा?

  • Smart Plug: 500-1,200 रुपये
  • Timer Plug: 200-500 रुपये
  • IR Blaster: 800-2,000 रुपये
  • Water Sensor: 150-400 रुपये

यानी 1,000-2,000 रुपये के अंदर बेसिक "स्मार्ट कूलर" सेटअप तैयार हो सकता है।

नॉर्मल कूलर को स्मार्ट बनाना काफी आसान और बजट-फ्रेंडली है। थोड़े से गैजेट्स जोड़कर आप उसे रिमोट या मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं और रोजमर्रा की झंझट कम कर सकते हैं। खासकर गर्मियों में यह छोटा सा अपग्रेड काफी काम का साबित होता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »