Xiaomi ने Mijia Cordless Vacuum Cleaner 4 Max लॉन्च किया है। इसमें 280AW सक्शन पावर, ऑटो डस्ट कलेक्शन सिस्टम और 90 मिनट रनटाइम मिलता है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Mijia Cordless Vacuum Cleaner 4 Max में 90 मिनट तक की बैटरी लाइफ मिलती है
Xiaomi ने अपना नया Mijia Cordless Vacuum Cleaner 4 Max लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह अब तक का सबसे महंगा कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर हो सकता है, जिसे Mijia ब्रांड के तहत पेश किया गया है। नए वैक्यूम क्लीनर में 800W ब्रशलैस मोटर, 280AW सक्शन पावर और ऑटोमैटिक डस्ट कलेक्शन सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें HyperOS कनेक्टिविटी और 90 मिनट तक की बैटरी लाइफ भी मिलती है।
Xiaomi Mijia Cordless Vacuum Cleaner 4 Max की कीमत चीन में 1,999 युआन (करीब 28,400 रुपये) रखी गई है। फिलहाल इसे Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। हालांकि कंपनी ने इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
नए वैक्यूम क्लीनर में 800W हाई-स्पीड ब्रशलैस मोटर दी गई है, जो 1,50,000 RPM तक स्पिन कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह 280AW सक्शन पावर और 27,000Pa तक वैक्यूम लेवल देने में सक्षम है। Xiaomi के मुताबिक यह डस्ट, पेट हेयर और बड़े पार्टिकल्स तक को साफ कर सकता है।
Mijia Cordless Vacuum Cleaner 4 Max में डुअल-एयरफ्लो सेल्फ-कलेक्टिंग डस्ट सिस्टम दिया गया है। यानी यूजर्स को हर बार डस्ट कप खाली करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वैक्यूम क्लीनर खुद ही कचरे को चार्जिंग बेस में मौजूद 3 लीटर एंटीबैक्टीरियल डस्ट बैग में ट्रांसफर कर देता है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम सिर्फ 11 सेकंड में डस्ट ट्रांसफर कर सकता है।
कंपनी ने इसमें सिल्वर-आयन एंटीबैक्टीरियल लेयर वाला डस्ट बैग भी दिया है, जिसे लेकर 99.99% एंटीबैक्टीरियल रेट का दावा किया गया है। Xiaomi के मुताबिक सामान्य इस्तेमाल में यूजर्स को 100 दिनों तक डस्ट बैग बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
वैक्यूम क्लीनर में 180-डिग्री वाइड-एंगल ब्लू लाइट डस्ट डिटेक्शन सिस्टम भी मिलता है, जो छोटे डस्ट पार्टिकल्स को पहचानने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें 12-कोन साइक्लोन सेपरेशन सिस्टम और वॉल-एज क्लीनिंग डिजाइन भी दिया गया है, जिससे कॉर्नर्स और दीवारों के किनारे सफाई आसान हो जाती है।
Mijia Cordless Vacuum Cleaner 4 Max में 4000mAh बैटरी दी गई है, जिसे लेकर 90 मिनट तक रनटाइम का दावा किया गया है। खास बात यह है कि इसकी बैटरी रिमूवेबल है।
Xiaomi का यह वैक्यूम क्लीनर HyperOS कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है और Mi Home ऐप के साथ काम करता है। यूजर्स ऐप की मदद से बैटरी हेल्थ चेक कर सकते हैं, सक्शन लेवल बदल सकते हैं और डस्ट बैग रिप्लेसमेंट रिमाइंडर्स भी पा सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क