दुनिया का पहला सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला टैबलेट Huawei MatePad Pro 11-इंच 2024 पेश

Huawei MatePad Pro 11-inch 2024 मॉडल चीन के Beidou सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल कर सकता है।

दुनिया का पहला सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला टैबलेट Huawei MatePad Pro 11-इंच 2024 पेश

Photo Credit: Huawei

Huawei MatePad Pro 11-inch 2024 में 11 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Huawei MatePad Pro 11 इंच चीन के Beidou सैटेलाइट कम्युनिकेशन से लैस है।
  • Huawei MatePad Pro 11 2024 मॉडल में 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • हुवावे ने पावर की खपत और सिग्नल लॉस से संबंधित दिक्कतों को दूर किया है।
विज्ञापन
Huawei ने Huawei MatePad Pro 11 2024 मॉडल पेश किया है। Huawei की वेबसाइट पर ऑफिशियल लिस्टिंग से पता चला है कि इस टैबलेट को चीन के Beidou सैटेलाइट प्रोडक्ट मॉडल में इंटीग्रेटेड किया गया है, जिससे यह सैटेलाइट कम्युनिकेशन का सपोर्ट करने वाला दुनिया का पहला टैबलेट साबित होगा। यहां हम आपको Huawei MatePad Pro 11 2024 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei MatePad Pro 11-inch 2024 मॉडल चीन के Beidou सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल कर सकता है। यह कैपेसिटी उसके यूजर्स को बिना नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में भी मैसेज भेजने और अपनी लोकेशन शेयर करने की सुविधा प्रदान करेगी। Huawei के सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम में 36 हजार किलोमीटर दूर स्थित हाई ऑरबिट सैटेलाइट्स का इस्तेमाल शामिल है। Huawei अतिरिक्त एंटेना की जरूरत के बिना यह कर सकता है। इसके बजाय कंपनी टैबलेट के कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल को कस्टमाइज करने के लिए हाई-गेन एल्गोरिदम और नई कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल समेत नई टेक्नोलॉजी पर निर्भर करती है।

हुवावे ने पावर की खपत और सिग्नल लॉस से संबंधित दिक्कतों को दूर किया है। इन टेक्नोलॉजी के साथ MatePad Pro 11-इंच 2024 मॉडल इस कैटेगरी में दुनिया का पहला मॉडल बन जाएगा। MatePad Pro 11-इंच सैटेलाइट कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी से लैस Huawei डिवाइसेज की सीरीज में शामिल होने के लिए तैयार है। इससे पहले Huawei P60, Huawei P60 Pro, Mate 50 सीरीज, Mate X3, Mate X3 Pro, Mate Xs 2 और Nova 11 Ultra जैसे मॉडल ने इस नई टेक्नोलॉजी को अपनाया था।

Huawei के कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के सीईओ यू चेंगडोंग ने इस टेक्नोलॉजी पर अधिक जोर दिया है। यह मानते हुए कि सैटेलाइट कम्युनिकेशन रोजमर्रा की जरूरत नहीं हो सकता है, उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि "इस फंक्शन का इस्तेमाल रोजाना नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल लाइफ में जीवन में एक बार किया जा सकता है और यह हमेशा चलेगा।"  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Tablet, Satellite Connectivity Tablet
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »