4G लॉन्‍च से पहले बदल गया BSNL, नया Logo, 24 घंटे सिम, Wi-Fi रोमिंग समेत 7 सेवाएं पेश

BSNL New Logo : BSNL की 4G मोबाइल सेवाएं कभी भी लॉन्‍च हो सकती हैं। उससे पहले एक नई शुरुआत करते हुए कंपनी ने नया लोगो पेश किया है और 7 सर्विसेज को भी शुरू किया है।

4G लॉन्‍च से पहले बदल गया BSNL, नया Logo, 24 घंटे सिम, Wi-Fi रोमिंग समेत 7 सेवाएं पेश

Photo Credit: @BSNLCorporate

अब बीएसएनएल के कस्‍टमर यात्रा के दौरान किसी भी बीएसएनएल FTTH Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्‍ट कर पाएंगे।

ख़ास बातें
  • BSNL का लोगो बदला
  • 7 नई सेवाएं हुईं लॉन्‍च
  • स्‍लोगन हुआ ‘कनेक्टिंग भारत’
विज्ञापन
BSNL की 4G मोबाइल सेवाएं कभी भी लॉन्‍च हो सकती हैं। उससे पहले एक नई शुरुआत करते हुए कंपनी ने नया लोगो पेश किया है और 7 सर्विसेज को भी शुरू किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 24 साल बाद बीएसएनएल ने अपना लोगो बदला है। इसके गोले में अब भारत का नक्‍शा इंसर्ट किया गया है और उसे नारंगी रंग में बदल दिया गया है। पहले BSNL का स्‍लोगन ‘कनेक्टिंग इंडिया' था, जो अब ‘कनेक्टिंग भारत' हो गया है। कंपनी ने जिन तीन पॉइंट्स को हाइलाइट किया है वो हैं- सुरक्षित, किफायती और विश्‍वसनीय तरीके से।  

नई दिल्ली में आयोजित ए‍क कार्यक्रम में टेलिकॉम मिनिस्‍टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल की सात नई सेवाओं को लॉन्‍च किया। इनमें स्पैम-फ्री नेटवर्क, वाई-फाई रोमिंग और डायरेक्ट-टू-डिवाइस कनेक्टिविटी शामिल हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने माइनिंग ऑपरेशंस के लिए कम लेटेंसी वाली 5G कनेक्टिविटी शुरू करने के लिए सीडैक (CDAC) के साथ पार्टन‍रशिप की है। कंपनी ने खुद का 4G टेलीकॉम स्टैक डेवलप किया है, जिसे आसानी से 5G में अपग्रेड किया जा सकेगा। 
 

बाकी टेलिकॉम कंपनियों की तरह वह स्‍पैम ब्‍लॉकर भी ले आई है। यह ऑटोमैटिक तरीके से उन एसएमएस को रोकेगा, जिनका मकसद लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाना है। 
 

क्‍या है BSNL Wi-Fi रोमिंग 

बीएसएनएल ने वाई-फाई रोमिंग को शुरू किया है। अब बीएसएनएल के कस्‍टमर यात्रा के दौरान किसी भी बीएसएनएल FTTH Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्‍ट कर पाएंगे। इसके अलावा, जिन यूजर्स के पास  FTTH यानी फाइबर इंटरनेट कनेक्‍शन है, उन्‍हें 500 से ज्‍यादा प्रीमियम टीवी चैनलों का एक्‍सेस मिलेगा। 
 

24 घंटे मिलेंगे BSNL सिम 

कंपनी ने ऑटोमेटेड सिम कियोस्क लॉन्च किए हैं। ये चौबीस घंटे काम करते हैं और लोग सिम कार्ड खरीदने से लेकर उन्‍हें अपग्रेड करने, पोर्ट करने जैसे काम कर पाएंगे। 
 

सैटेलाइट कनेक्टिविटी की सुविधा 

बीएसएनएल ने एक अहम सर्विस की शुरुआत की है। कंपनी ने सैटेलाइट टु डिवाइस कनेक्टिविटी सॉल्‍यूशन पेश किया है। इसका फायदा फ‍िलहाल SMS सेवाओं के लिए मिलेगा। आसान भाषा में समझाएं तो लोग हवाई यात्रा, समुद्री यात्रा के दौरान भी अपने प्रियजनों से SMS पर कनेक्‍ट रह सकेंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »