Samsung One Ui 8

Samsung One Ui 8 - ख़बरें

  • Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ आया नया बजट फोन
    Samsung ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक फोन में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है और इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे।
  • Samsung Galaxy M17e 5G भारत में 17 मार्च को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म
    Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G के लॉन्च से पहले कुछ अहम डिटेल्स शेयर की हैं। कंपनी के मुताबिक, यह फोन भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा। इसमें 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलेगा और इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है। कैमरा के लिए इसमें 50MP मेन कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 पर काम करेगा और इसमें Google Gemini AI और Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
  • Samsung के 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Galaxy F70e स्मार्टफोन की सेल शुरू, जानें कीमत
    Samsung Galaxy F70e 5G अब भारत में खरीद के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन को 9 फरवरी को लॉन्च किया गया था और आज से इसकी बिक्री Flipkart और Samsung इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो चुकी है। फोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6.7 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर शामिल है। कंपनी 6 OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
  • 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
    Samsung ने आज भारत में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है।
  • 8GB रैम, 8MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy Tab A11+ भारत में नवंबर अंत में होगा लॉन्च, जानें सबकुछ
    Samsung Galaxy Tab A11+ भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी भारत में इसे इसी महीने के अंत में पेश करने जा रही है। अधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा ब्रांड ने कर दी है। Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है जिसमें 1920×1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। टैबलेट में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट है जिसके साथ में 8 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलती है।
  • Samsung के इस पॉपुलर फोन के यूजर्स नहीं उठा पाएंगे Android 17 के लुत्फ, मिल रहा है आखिरी अपडेट
    Samsung Galaxy S21 FE को आखिरकार अपना आखिरी OS अपडेट मिलने जा रहा है। यूजर्स अब अपने फोन में Android 16-बेस्ड One UI 8 का लुत्फ उठा सकेंगे, लेकिन ये अपडेट इस स्मार्टफोन मॉडल के लिए आखिरी अपडेट के रूप में आएगा। सैमसंग ने Galaxy S21 FE को जनवरी 2022 में ग्लोबली लॉन्च किया था और उस समय इस फोन को 4 मेजर OS अपडेट देने का वादा किया था। 
  • इन पॉपुलर Samsung फोन्स के लिए बंद हुआ सॉफ्टवेयर सपोर्ट, कहीं आपका फोन भी तो नहीं इस लिस्ट में?
    अगर आप Samsung के पुराने Galaxy फोन्स यूज कर रहे हैं, तो अब अपग्रेड का वक्त आ गया है। कंपनी ने अपने चार पॉपुलर स्मार्टफोन्स Galaxy A03s, Galaxy A52s, Galaxy F42 5G और Galaxy M32 5G के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म कर दिया है। यानी अब इन फोन्स को न तो कोई नया OS अपडेट मिलेगा और न ही कोई सिक्योरिटी पैच। कंपनी ने हालिया हफ्तों में अपने सभी मुख्य सीरीज को Android 16-बेस्ड One UI 8 देना भी शुरू किया है। अभी तक भारत में भी S-सीरीज, A-सीरीज और M-सीरीज के लेटेस्ट मॉडल्स के लिए यह अपडेट जारी हो गया है।
  • 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung W26, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टफोन में 8 इंच इनर AMOLED डिस्प्ले QXGA+ (1,968 × 2,184 पिक्सल्स) रिजॉल्यूशन और 6.5 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,520 पिक्सल्स) कवर डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Samsung W26 में Android 16 पर बेस्ड One UI 8 है। इस स्मार्टफोन की की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • Samsung Galaxy M07 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon पर हुई लिस्टिंग
    एमेजॉन पर इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 6,999 रुपये का है। देश में सैमसंग की वेबसाइट पर भी इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इसकी प्राइसिंग या उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। इसे एमेजॉन पर Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर पांच प्रतिशत तक का कैशबैक मिल सकता है।
  • Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Tab A11+, 7,040mAh की बैटरी
    Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। इसके लिए ऑपरेटिंग सिस्टम के सात अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इस टैबलेट में 256 GB की स्टोरेज है, जिसे MicroSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें Dolby Atmos साउंड के लिए सपोर्ट मिलता है।
  • Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy S25 FE, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 59,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 65,999 रुपये और 8 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 77,999 रुपये का है। सैमसंग ने बताया है कि इसके 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीदने वाले कस्टमर्स को 512 GB वेरिएंट का फ्री अपग्रेड मिलेगा। इस स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये का बैंक की ओर से कैशबैक और 24 महीनों के लिए नो-कॉस्ट EMI का भी ऑफर है।
  • आपके Samsung डिवाइस को Android 16-बेस्ड One UI 8 कब मिलेगा? लीक हुई इस लिस्ट में देखें
    Samsung के Android 16 बेस्ड One UI 8 अपडेट को लेकर नया रोडमैप लीक हुआ है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, सबसे पहले Galaxy S25, S25+, और S25 Ultra को 18 सितंबर से यह अपडेट मिलना शुरू होगा। Galaxy S24 और S23 सीरीज, Galaxy Z Fold और Flip मॉडल्स को अक्टूबर में अपग्रेड मिलेगा। A-सीरीज और M-सीरीज स्मार्टफोन, साथ ही Tab S10 और Tab S9 लाइनअप को भी अक्टूबर और नवंबर के अलग-अलग चरणों में अपडेट मिलने की संभावना है।
  • Samsung की ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 9.96 इंच हो सकता है अनफोल्डेड डिस्प्ले
    सैमसंग के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन को 29 सितंबर को दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चल सकता है। इसका डिस्प्ले पूरी तरह अनफोल्ड करने पर 9.96 इंच और फोल्ड करने पर 6.54 इंच का हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है।
  • Samsung Galaxy S25 FE के लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस
    Samsung के Galaxy S25 FE में 6.7 इंच फुल HD+ (2,340 × 1,080 पिक्सल्स) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चल सकता है। इसमें सैमसंग का 4 nm Exynos 2400 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • Samsung की Galaxy S25 FE के लॉन्च की तैयारी, मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
    Samsung के Galaxy S25 FE को अगले महीने दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (2,340 × 1,080 पिक्सल्स) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 382 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया जा सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »