• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इन पॉपुलर Samsung फोन्स के लिए बंद हुआ सॉफ्टवेयर सपोर्ट, कहीं आपका फोन भी तो नहीं इस लिस्ट में?

इन पॉपुलर Samsung फोन्स के लिए बंद हुआ सॉफ्टवेयर सपोर्ट, कहीं आपका फोन भी तो नहीं इस लिस्ट में?

Samsung Galaxy A03s, Galaxy A52s, Galaxy F42 5G और Galaxy M32 5G के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म किया जा रहा है।

इन पॉपुलर Samsung फोन्स के लिए बंद हुआ सॉफ्टवेयर सपोर्ट, कहीं आपका फोन भी तो नहीं इस लिस्ट में?

Samsung ने अब अपने लेटेस्ट One UI 8 अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A03s और Galaxy A52s के लिए बंद हुआ सपोर्ट
  • लिस्ट में Galaxy F42 5G और Galaxy M32 5G भी शामिल
  • इन स्मार्टफोन को नहीं मिलेगा OS अपग्रेड और सिक्योरिटी पैच
विज्ञापन

अगर आप Samsung के पुराने Galaxy फोन्स यूज कर रहे हैं, तो अब अपग्रेड का वक्त आ गया है। कंपनी ने अपने चार पॉपुलर स्मार्टफोन्स Galaxy A03s, Galaxy A52s, Galaxy F42 5G और Galaxy M32 5G के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म कर दिया है। यानी अब इन फोन्स को न तो कोई नया OS अपडेट मिलेगा और न ही कोई सिक्योरिटी पैच। कंपनी ने हालिया हफ्तों में अपने सभी मुख्य सीरीज को Android 16-बेस्ड One UI 8 देना भी शुरू किया है। अभी तक भारत में भी S-सीरीज, A-सीरीज और M-सीरीज के लेटेस्ट मॉडल्स के लिए यह अपडेट जारी हो गया है।

Samsung Galaxy A03s, Galaxy A52s, Galaxy F42 5G और Galaxy M32 5G के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट (via SamMobile) खत्म किया जा रहा है। इन चारों फोन्स को 2021 में लॉन्च किया गया था और तब Samsung ने इनके लिए 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया था। कंपनी ने वो प्रॉमिस पूरा भी किया और अब सितंबर 2025 के बाद इन फोन्स को किसी तरह का अपडेट नहीं दिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में ये डिवाइसेस सिक्योरिटी थ्रेट्स या साइबर अटैक के लिए वल्नरेबल हो सकते हैं।

अगर आप इनमें से कोई भी फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, खासकर Galaxy A03s, Galaxy F42 5G या Galaxy M32 5G  तो अब अपग्रेड करना ही समझदारी होगी। इनका नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन मार्केट में पहले से उपलब्ध है, जैसे कि Galaxy A07, Galaxy F56 और Galaxy M36। वहीं, A5-सीरीज में लेटेस्ट मॉडल Galaxy A56 है।

Samsung ने अब अपने लेटेस्ट One UI 8 अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट फिलहाल कंपनी की मुख्य सीरीज - Galaxy S, Z, A और M डिवाइसेस में दिया जा रहा है। सबसे पहले Galaxy S24 और Z Fold 6 जैसे फ्लैगशिप फोन्स को यह अपडेट मिला था और अब धीरे-धीरे इसे मिड-रेंज मॉडल्स तक एक्सपैंड किया जा रहा है। नवंबर के अंत तक अपडेट लगभग सभी मुख्य मॉडल्स तक पहुंच सकता है।

One UI 8 के साथ Samsung ने कई नए AI फीचर्स, बेहतर कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स और बैटरी परफॉर्मेंस ट्यूनिंग जैसी सुविधाएं दी हैं। साथ ही सिस्टम लेवल सिक्योरिटी में भी बड़े सुधार किए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. धरती पर गिरने वाला है नासा का टेलीस्कोप! तबाही को रोकने के लिए भेजेगी रेस्क्यू मिशन!
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Flipkart GOAT vs Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी दोनों सेल, यहां जानें सब कुछ
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ iQOO ने लेटेस्ट टैबलेट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 9 JBL स्पीकर्स और 10,200mAh बैटरी वाला Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
  7. ट्रेन जैसी सस्ती फ्लाइट? IndiGo ने लॉन्च किया 'Lite Fare', लेकिन पहले जान लें क्या-क्या नहीं मिलेगा
  8. Vivo का X300 FE खरीदने के लिए 7 हजार ज्यादा चुकाएं! इन मॉडल्स के भी बढ़े दाम
  9. Prime Video पर विज्ञापन दिखाना Amazon को पड़ा भारी! कोर्ट पहुंचा मामला
  10. ₹300 पर ₹100 कैशबैक! Amazon Now का बड़ा दांव, Blinkit-Zepto-Swiggy को देगा टक्कर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »