Samsung Leak

Samsung Leak - ख़बरें

  • Samsung फोन खरीदने का प्लान? कई मॉडल्स हो गए महंगे, नई कीमतें लीक
    Samsung के कई Galaxy A और F सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी होने की खबर सामने आई है। लीक के मुताबिक, नई कीमतें 10 अप्रैल 2026 से लागू हो सकती हैं। इसमें Galaxy A06, A07, A17, A36 और A56 जैसे मॉडल्स शामिल हैं। कुछ वेरिएंट्स में 1,000 से 3,000 रुपये तक का इजाफा देखा गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लीक डॉक्यूमेंट्स में नई कीमतों का जिक्र किया गया है।
  • लॉन्च से पहले Galaxy A57 और Galaxy A37 की पहली झलक, TikTok वीडियो वायरल
    Samsung के अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A57 और Galaxy A37 लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में TikTok पर इन दोनों फोन के कथित अनबॉक्सिंग और हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आए हैं, जिनमें इनके डिजाइन की झलक दिखाई देती है। वीडियो में Galaxy A37 ग्रीन कलर में और Galaxy A57 पर्पल शेड में नजर आता है। दोनों फोन में फ्लैट डिस्प्ले, सेंटर पंच-होल कटआउट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाई देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Exynos चिपसेट मिल सकता है।
  • Samsung लाएगा 20,000mAh तक बैटरी वाले स्मार्टफोन्स? टेस्टिंग रिपोर्ट हुई लीक
    Samsung SDI कथित तौर पर नई Silicon Carbon बैटरी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है, जिसमें 12,000mAh, 18,000mAh और 20,000mAh क्षमता वाली बैटरियों की टेस्टिंग की जा रही है। लीक हुई इंटरनल रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल 12,000mAh और 18,000mAh बैटरियों के टेस्ट सैंपल करीब 960 चार्ज साइकल के बाद फेल हो गए, जबकि कंपनी का लक्ष्य 1,500 चार्ज साइकल तक पहुंचने का है। रिपोर्ट में बैटरी डिजाइन और मल्टी सेल स्टैकिंग से जुड़ी डिटेल भी सामने आई है। फिलहाल कंपनी इन बैटरियों के डिजाइन और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम में सुधार पर काम कर रही है।
  • 3 बार फोल्ड होने वाले फोन Galaxy Z Trifold की पहली झलक, मिलेगी 10 इंच बड़ी स्क्रीन!
    Samsung Galaxy Z Trifold का पहला लुक सामने आ गया है। साउथ कोरिया में होने जा रहे APEC ईवेंट में कंपनी इस फोन से पर्दा उठा सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फोन में एक बड़ा डिस्प्ले है जो डुअल इनफोल्डिंग मैकेनिज्म के साथ आता है। यह G-शेप में ओपन होता है। फोन में अनफोल्ड होने पर 10 इंच बड़ी स्क्रीन बाहर आ सकती है।
  • Galaxy S25 Edge का प्रोमो मैटिरियल लीक, 200MP कैमरा समेत मेन स्पेसिफिकेशंस कंफर्म! जानें सबकुछ
    Samsung Galaxy S25 Edge का लॉन्च 13 मई के लिए निर्धारित है जिसमें अब कुछ ही समय शेष रह गया है। लॉन्च से पहले फोन का प्रोमो मैटिरियल लीक हो गया है। लीक में पता चलता है कि फोन बेहद पतला है और केवल 5.8mm साइज में है। इसमें फ्लैट फ्रेम है, और बेजल्स बहुत ही पतले हैं। फोन में सेंटर में पंचहोल कटआउट मिलता है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • Samsung के सस्ते ईयरबड्स Galaxy Buds FE 2 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर
    Samsung Galaxy Buds FE 2: सैमसंग अपने अफॉर्डेबल ईयरबड्स Galaxy Buds FE 2 जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश कर सकती है। कंपनी के ये अपकमिंग ईयरबड्स भारतीय सर्टिफिकेशन में नजर आए हैं। ये ईयरबड्स 2023 Galaxy Buds FE के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होंगे। अफवाह है कि कंपनी ईयरबड्स को अपने अपकमिंग फोल्डबेल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Flip 7 के साथ ही लॉन्च कर सकती है।
  • Android 16 के साथ लॉन्च होगा सैमसंग का Galaxy Z Fold 7, Geekbench लिस्टिंग में खुलासा!
    Samsung Galaxy Z Fold 7 कंपनी का अगला बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन होगा जो अब लॉन्च से पहले एक महत्वपूर्ण बेंचमार्क लिस्टिंग में नजर आया है। फोन को Geekbench पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से कंफर्म हो जाता है कि इसमें One UI 8.0 स्किन के साथ Android 16 ओएस होगा। फोन में Android 16 का होना कई बड़े अपग्रेड्स की ओर इशारा करता है। फोन जुलाई-अगस्त में आ सकता है।
  • Samsung One UI 7 Release: इंतजार खत्म! आ रहा सैमसंग का नया सॉफ्टवेयर अपडेट, होंगे कमाल फीचर्स, ऐसे करें डाउनलोड
    Samsung आखिरकार अपने नए यूजर इंटरफेस One UI 7 को रोलआउट करने जा रही है। कंपनी का यह नया सॉफ्टवेयर वर्जन डिवाइसेज में नया इंटरफेस डिजाइन लेकर आने वाला है। इसके साथ ही कई स्मार्ट फीचर्स इसके माध्यम से डिवाइसेज में जोड़े जाएंगे। इसका बीटा वर्जन कुछ चुनिंदा मॉडल्स के लिए उपलब्ध था लेकिन अब अंतत: कंपनी इसे ग्लोबल लेवल पर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करने जा रही है।
  • Google Pixel 10 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक, कंपनी करेगी बड़ा फेरबदल! जानें डिटेल
    Google Pixel 10 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। पिक्सल 10 में कंपनी छोटा सेंसर इस्तेमाल करने जा रही है। यहां पर अल्ट्रावाइड कैमरा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। कंपनी अल्ट्रावाइड के लिए 50MP 1/2.51″ Sony IMX858 सेंसर से हटकर अब 13MP 1/3.1″ Sony IMX712 सेंसर पर शिफ्ट कर सकती है। इसी के साथ फोन में 11MP का टेलीफोटो कैमरा भी होगा।
  • Samsung का मजबूत फोन Galaxy XCover 7 Pro 6GB रैम, Snapdragon चिप से होगा लैस! फीचर्स का खुलासा
    Samsung Galaxy XCover 7 Pro फोन लॉन्च से पहले FCC लिस्टिंग में नजर आया है। इससे संकेत मिलता है कि यह फोन बहुत जल्द मार्केट में दस्तक देने वाला है। लिस्टिंग में इसके कुछ फीचर्स का पता चलता है। फोन में 2G/3G/4G/5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है। इसमें ट्रिपल बैंड Wi-Fi 6 (2.4GHz/5GHz/6GHz) के साथ Bluetooth 2.4GHz, और NFC फीचर भी होगा। फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होगा।
  • इंतजार खत्म? Samsung के इन स्मार्टफोन में मिलने जा रहा One UI 7 अपडेट! टाइमलाइन लीक
    Samsung के नए यूजर इंटरफेस One UI 7 की टाइमलाइन लीक हो गई है। कई डिवाइसेज को अप्रैल से यह रोलआउट मिल सकता है। फैंस को इसके रोलआउट का इंतजार है। लेकिन अभी तक यह इंतजार खत्म नहीं हुआ है। One UI 7 यूजर्स के लिए कई सारे बदलाव डिवाइस में लेकर आने वाला है। इसमें विजुअल भी बदलेंगे, नए फीचर्स जुड़ेंगे, और नेविगेशन भी बेहतर होगा।
  • Samsung Galaxy A26 5G फोन 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द देगा दस्तक! सपोर्ट पेज हुए लाइव
    Samsung Galaxy A26 5G के लिए सपोर्ट पेज वर्तमान में यूके, आयरलैंड और लैटिन अमेरिका में लाइव हैं, जो चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में इसके जल्द लॉन्च की ओर एक इशारा है। हालांकि, बता दें कि इनमें से किसी भी पेज पर फोन का मॉडन नेम शामिल नहीं है, लेकिन मॉडल नंबर SM-A266B/DS इसके Galaxy A26 होने की ओर इशारा देता है। इस मॉडल नंबर से पहले भी फोन को कई सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुके हैं।
  • Samsung Galaxy A26 लॉन्च से पहले फिर लीक! Exynos 1280 SoC, 6GB रैम के साथ कुछ ऐसा होगा डिजाइन
    Samsung Galaxy A26 का लॉन्च नजदीक कहा जा सकता है। इससे पहले इसके ऑफिशियल जैसे दिखने वाले रेंडर फिर से लीक हुए हैं। फोन तीन रंगों में नजर आ रहा है। रियर कैमरा में डिजाइन बदल गया है। फोन में अब सिंगल ओवल शेप का कैमरा आईलैंड मिलेगा जिसमें तीनों लेंस समाहित होंगे। इससे पहले कंपनी ने हरेक लेंस के लिए अलग कैमरा बम्प दिया था।
  • Samsung करेगी बड़ा धमाका, Galaxy S26 Ultra फोन में मिलेगी 7000mAh बैटरी!
    Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में बड़ा बदलाव कर सकती है। Galaxy S26 सीरीज में विशाल बैटरी देखने को मिल सकती है। Samsung Galaxy S26 Ultra फोन में 7000mAh की बैटरी होगी। कुछ समय पहले खबर आई थी कि कंपनी सिलिकॉन कॉर्बन (Si/C) बैटरी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। अब अफवाह है कि Galaxy S26 Ultra फोन 7000mAh बैटरी से लैस होगा। इसमें 65W फास्ट चार्जिंग आ सकती है।
  • 200MP कैमरा के साथ लॉन्‍च होगा सैमसंग का स्लिम स्‍मार्टफोन Galaxy S25 Edge
    सैमसंग गैलेक्‍सी एस25 ऐज को बीते दिनों कंपनी ने एक मेगा इवेंट में दिखाया था। यह सैमसंग के सबसे थिन फ्लैगशिप फोन्‍स में शामिल होगा। फोन की लॉन्‍च डेट अभी सामने नहीं आई है, पर एक ताजा लीक में इसके डिस्‍प्‍ले और कैमरा सिस्‍टम के बारे में पता चला है। टिप्‍सटर पांडाफ्लैश (PandaFlash) ने सोशल म‍ीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर यह जानकारी दी है।

Samsung Leak - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »