रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!

अपकमिंग स्मार्ट टैग 3 में राउंड स्क्वेयर डिजाइन बताया गया है।

रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!

Photo Credit: Samsung

गैलेक्सी स्मार्ट टैग 3 में राउंड स्क्वेयर डिजाइन बताया गया है जो पुराने मॉडल से कॉम्पेक्ट होगा।

ख़ास बातें
  • स्मार्ट टैग 3 में राउंड स्क्वेयर डिजाइन बताया गया है।
  • यहां पर ट्रैकर के अंदर LED रिंग भी मिल सकती है जो ग्रीन कलर में चमकती है।
  • इसमें ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी हो सकती है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy SmartTag 3 को कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। कंपनी के नए टैग एक लीक में सामने आए हैं जिसमें इनके फीचर्स को लेकर अहम जानकारी मिल रही है। नए टैग Galaxy SmartTag 3 के नाम से लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें कंपनी नए डिजाइन का इस्तेमाल कर सकती है। स्मार्ट टैग में 500 दिन तक की बैटरी होने की बात सामने आई है। इसके अलावा इनमें और कौन से खास फीचर्स हो सकते हैं, आइए जानते हैं विस्तार से। 

Samsung Galaxy SmartTag 3

Samsung Galaxy SmartTag 3 कंपनी के अपकमिंग स्मार्ट टैग हो सकते हैं जिन्हें लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। नेक्स्ट जेनरेशन के स्मार्ट टैग में नया डिजाइन मिल सकता है। SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, One UI कोड में इनके लिए एक आइकन स्पॉट किया गया है। इसमें स्मार्ट टैग के नए डिजाइन का पता चलता है। Samsung Galaxy S26 FE के साथ इन्हें लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy Watch 9 के जैसा डिजाइन इनमें बताया गया है।  

स्मार्ट टैग 3 में राउंड स्क्वेयर डिजाइन बताया गया है। ये पुराने मॉडल Samsung Galaxy SmartTag 2 से ज्यादा कॉम्पेक्ट डिजाइन में आने वाले हैं। हालांकि नए डिजाइन में एक सुविधा नदारद रह सकती है। इनमें कीचेन के लिए ओपनिंग नहीं दी जा सकती है। उसके लिए यूजर को एक केस खरीदने की जरूरत पड़ेगी। यहां पर ट्रैकर के अंदर LED रिंग भी मिल सकती है जो ग्रीन कलर में चमकती है। 

LED की रिंग की मदद से ट्रैकर में स्मार्टफोन पेअरिंग का फीडबैक भी मिलेगा, साथ ही रात के समय में ट्रैकर को लोकेट करने में भी बहुत आसानी होगी। इसमें ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी हो सकती है जो कि पुराने मॉडल से एक अपग्रेड होगा। ट्रैकर में कम से कम 500 दिन की बैटरी मिलने की संभावना है जो कि पुराने मॉडल में भी आती है। इसी के साथ इसमें IP67 या IP68 तक रेटिंग भी देखने को मिल सकती है। स्मार्ट टैग 3 के अन्य फीचर्स अभी सामने नहीं आए हैं। लेकिन जल्द ही इसे लेकर नया खुलासा हो सकता है। कंपनी की ओर से नए मॉडल को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
Strap ColourGreen, Black
Display Size44mm
Compatible OSAndroid
Strap MaterialSilicone
Dial ShapeSquare
Display TypeSuper AMOLED
Ideal ForUnisex
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »