Samsung Hello

Samsung Hello - ख़बरें

  • Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 5,000mAh की बैटरी
    Motorola Razr 70 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले 1,224 × 2,992 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें 1,080 × 1,272 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ 4 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चल सकता है।
  • Realme C85 5G vs Moto G67 Power 5G vs Samsung Galaxy A17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
    Realme C85 5G की टक्कर Moto G67 Power 5G और Samsung Galaxy A17 5G से हो रही है। Realme C85 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं Moto G67 Power 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy A17 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है।
  • Moto G67 Power 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
    Moto G67 Power 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक टू-इन-वन फ्लिकर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए एक OS अपग्रेड और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है।
  • Motorola ने भारत में लॉन्च किया Razr 60 Ultra, 4 इंच कवर डिस्प्ले, जानें स्पेसिफिकेशंस
    इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को पिछले महीने इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था। इसके 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का भारत में प्राइस 99,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स से खरीदने पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इससे Razr 60 Ultra का प्राइस घटकर 89,999 रुपये हो जाएगा।
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8, गैलक्सी एस8+ की नई तस्वीरें लीक, 28 अप्रैल को आ सकता है बाजार में
    सैमसंग के बहु-प्रतीक्षित गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की नई तस्वीरें आधिकारिक लॉन्च इवेंट से पहले लीक हुई हैं। कंपनी इसी महीने गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट में इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पेश करेगी। अब, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया कि सैमसंग ने गैलेक्सी एस8 की उपलब्धता की तारीख बढ़ाकर 28 अप्रैल कर दी है।
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन 29 मार्च को होगा लॉन्च
    सैमसंग ने खुलासा कर दिया है कि कंपनी अगले महीने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 लॉन्च करेगी। सैमसंग ने रविवार को हो बार्सिलोना में पुष्टि करते हुए बताया कि गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 का आयोजन 29 मार्च को होगा, जहां कंपनी अपना अगला फ्लैगशिप गैलेक्सी एस8 लॉन्च करेगी।
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन 21अप्रैल और एलजी जी6 फोन 10 मार्च से मिलेगा: रिपोर्ट
    दक्षिण कोरिया से आई एक नयी रिपोर्ट में आने वाले एलजी जी6 और सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन की उपलब्धता के पता चलने का दावा किया गया है। ईटी न्यूज़ के मुताबिक, रविवार को बार्सिलोना में लांच होने वाले जी6 स्मार्टफोन की बिक्री 10 मार्च से शुरू होगी।
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के स्पेसिफिकेशन लीक, 'डुअल पिक्सल' कैमरे से हो सकता है लैस
    एक और दिन बीतने के साथ ही सैमसंग के आने वाले प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन से जुड़ी एक और लीक रिपोर्ट सामने है। आने वाले गैलेक्सी एस8+ के स्पेसिफिकेशन की लिस्ट लीक हो गई है। इस लीक लिस्ट से फोन के बारे में लगभग हर चीज का खुलासा होता है।
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 के लॉन्च की तारीख का इस दिन हो सकता है खुलासा
    ख़बर है कि सैमसंग के मोबाइल विभाग के प्रमुख को डोंग-जिन ने पुष्टि कर दी है एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में गैलेक्सी एस8 की लॉन्च की तारीख का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया जाएगा। एमडब्ल्यूसी इवेंट इसी महीने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित किया जा रहा है।
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 के साथ लॉन्च हो सकता है गैलेक्सी एस8+
    सैमसंग ने पुष्टि कर दी है कि कंपनी अगले महीने लॉन्च होने वाले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 के साथ गैलेक्सी एस8+ भी पेश करेगी। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस8+ (मॉडल नंबर एसएम-जी955एफडी) के लिए सपोर्ट पेज बना दिया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »