Realme ने भारत में नया स्मार्टफोन Realme C85 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Moto G67 Power 5G और Samsung Galaxy A17 5G से हो रहा है।
Photo Credit: Realme/Motorola/Samsung
Realme C85 5G vs Moto G67 Power 5G vs Samsung Galaxy A17 5G
Realme ने भारत में नया स्मार्टफोन Realme C85 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Moto G67 Power 5G और Samsung Galaxy A17 5G से हो रहा है। Realme C85 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस किया गया है। वहीं Moto G67 Power 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट आता है। आइए Realme C85 5G, Moto G67 Power 5G और Samsung Galaxy A17 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत
Realme C85 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं Moto G67 Power 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy A17 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है।
डिस्प्ले
Realme C85 5G में 6.8 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Moto G67 Power 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी यू सुपर AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।
बैटरी बैकअप
Realme C85 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Moto G67 Power 5G में 7,000mAh की बैटरी आती है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy A17 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी आती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Realme C85 5G में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। वहीं Moto G67 Power 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UX पर काम करता है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।
प्रोसेसर
Realme C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Moto G67 Power 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1330 प्रोसेसर आता है।
कैमरा सेटअप
Realme C85 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX852 का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Moto G67 Power 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक टू इन वन फ्लिकर कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Realme C85 5G में 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Moto G67 Power 5G में 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी