इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये का है। इसे Pantone Blue Curacao, Pantone Parachute Purple और Pantone Cilantro कलर्स में खरीदा जा सकता है
इस स्मार्टफोन की 7,000mAh की 30 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola के Moto G67 Power 5G की भारत में बिक्री शुरू हो गई है।इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 दिया गया है। Moto G67 Power 5G में 7,000 mAh की बैटरी है।
इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये का है। इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) सहित चुनिंदा बैंकों के कार्ड से खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio के 449 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ इस स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक के बेनेफिट्स मिल सकते हैं। इसमें 2,000 रुपये का कैशबैक शामिल है। Moto G67 Power 5G को Pantone Blue Curacao, Pantone Parachute Purple और Pantone Cilantro कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कंपनी की वेबसाइट, बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जा रही है।
Moto G67 Power 5G के स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD (1,080 × 2,400 पिक्सल्स) डिस्प्ले 12 0Hz के रिफ्रेश रेट और 391 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 दिया गया है। Moto G67 Power 5G के RAM को वर्चुअल तरीके से 24 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए एक OS अपग्रेड और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है।
Moto G67 Power 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक टू-इन-वन फ्लिकर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा है। इसमें सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, एक्सेलरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप दिए गए हैं। Moto G67 Power 5G की 7,000mAh की 30 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 166.23 x 76.5 x 8.6 mm और भार लगभग 210 ग्राम का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन