Samsung Galaxy Wide Fold में नए डिजाइन के साथ हो सकता है 7.6 इंच डिस्प्ले
Samsung Galaxy Wide Fold में लगभग 4,800 mAh की कैपेसिटी वाली डुअल-सेल बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौरपर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की IMEI पर लिस्टिंग हुई थी। इससे Samsung's Galaxy Wide Fold के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च का संकेत मिला था। इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।