Samsung Galaxy Wide 3 लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे से है लैस

Samsung Galaxy Wide 3 नाम के स्मार्टफोन को दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया है। यह बीते साल के सैमसंग गैलेक्सी वाइड 2 हैंडसेट का अपग्रेड है। दक्षिण कोरियाई मार्केट में इस हैंडसेट को करीब 19,000 रुपये में बेचा जाएगा।

Samsung Galaxy Wide 3 लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे से है लैस
ख़ास बातें
  • दक्षिण कोरियाई मार्केट में इस हैंडसेट को करीब 19,000 रुपये में बेचा जाएगा
  • गैलेक्सी वाइड 3 में है एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस ओएस
  • स्मार्टफोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ है 2 जीबी रैम
विज्ञापन
Samsung Galaxy Wide 3 नाम के स्मार्टफोन को दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया है। यह बीते साल के सैमसंग गैलेक्सी वाइड 2 हैंडसेट का अपग्रेड है। दक्षिण कोरियाई मार्केट में इस हैंडसेट को करीब 19,000 रुपये में बेचा जाएगा। यह स्मार्टफोन सिल्वर और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
 

Samsung Galaxy Wide 3 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी वाइड 3 एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस ओएस पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। तस्वीरें कैपचर करने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए पिछले हिस्से पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। कंपनी ने अच्छी फोटोग्राफी के लिए सॉफ्टवेयर को बेहतर बनाने की जानकारी दी है। इसके अलावा हैंडसेट में फेस रिकग्निशन फीचर भी है।

सैमसंग के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। यूज़र गैलेक्सी वाइड 3 में 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। बैटरी 3300 एमएएच की है।

याद रहे कि Samsung ने हफ्ते की शुरुआत में भारतीय मार्केट में चार नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। सैमसंग ने गैलेक्सी जे सीरीज़ दो नए हैंडसेट मार्केट में लॉन्च किए। ये हैं Samsung Galaxy J6 और Samsung Galaxy J8। इसके अलावा Samsung Galaxy A6 और Samsung Galaxy A6+ को पेश किया गया। ये चारों स्मार्टफोन सैमसंग के इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy Wide 3
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »