• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी वाइड लॉन्च, 3000 एमएएच की बैटरी और 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

सैमसंग गैलेक्सी वाइड लॉन्च, 3000 एमएएच की बैटरी और 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

सैमसंग गैलेक्सी वाइड लॉन्च, 3000 एमएएच की बैटरी और 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस
विज्ञापन
सैमसंग 2 अगस्त को अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस पहले सैमसंग के एक और गैलेक्सी स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने अपने सैमसंग गैलेक्सी वाइड को दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया है। स्थानीय मार्केट में इस स्मार्टफोन की कीमत 319,000 कोरियन वॉन (करीब 18,600 रुपये) है। इसे एक-दो हफ्ते में मार्केट में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी वाइड में 5.5 इंच (720x1280 पिक्सल) का टीएफटी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 410 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे यूज़र 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा पाएंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी वाइड में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 12 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी वाइड में 4जी एलटीई के अलावा जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/ जी / एन 2.4 गीगाहर्ट्ज़, ब्लूटूथ वी4.1 और एनएफसी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इसका डाइमेंशन 151.8 x 77.5 x 8.2 मिलीमीटर है और वज़न 171 ग्राम।

फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी वाइड को दक्षिण कोरियाई मार्केट में लॉन्च किया गया है। अभी अन्य मार्केट में इसकी कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया गया है। मज़ेदार बात है कि सैमसंग गैलेक्सी वाइड का मॉडल नंबर SM-G600S है जो पिछले साल लॉन्च किए गैलेक्सी ऑन7 का भी मॉडल नंबर था। इसके स्पेसिफिकेशन भी एक जैसे हैं। संभव है कि गैलेक्सी वाइड दक्षिण कोरियाई मार्केट के लिए गैलेक्सी ऑन7 का दूसरा नाम हो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Samsung, Samsung Galaxy Wide
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »