64MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy F42 5G फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च!

बता दें, यह फोन इससे पहले कई बार लीक्स का हिस्सा बन चुका है। खबरों की मानें, तो यह फोन Samsung Galaxy Wide 5 का ही रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। यह फोन इस महीने की शुरुआत में दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया था।

64MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy F42 5G फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Samsung कंपनी 29 सितंबर को लॉन्च करेगी नया फोन
  • Samsung Galaxy Wide 5 का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है गैलेक्सी एफ42 5जी
  • Flipkart Big Billion Days सेल माइक्रोसाइट से मिला इशारा
विज्ञापन
Samsung Galaxy F42 5G स्मार्टफोन भारत में 29 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने अपनी आगामी Big Billion Days सेल 2021 को समर्पित एक माइक्रोसाइट लाइव की है। इस माइक्रोसाइट पर आगामी लॉन्च को टीज़ किया गया है, जिसके तहत खुलासा होता है कि  Samsung कंपनी 29 सितंबर को फोन लॉन्च करने वाली है। पिछले काफी समय से खबरें है कि कंपनी इस महीने के अंत में Samsung Galaxy M52 5G और Samsung Galaxy F42 5G फोन लॉन्च करेगी। हाल ही में कंफर्म हुआ है कि Samsung Galaxy M52 5G फोन 28 सितंबर को लॉन्च होगा। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि 29 सितंबर को कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी फोन से पर्दा उठाएगी।

Flipkart Big Billion Days सेल 2021 को समर्पित एक माइक्रोसाइट लाइव की गई है। इस सेल में क्या कुछ खास होगा, इसकी जानकारी आपको इस साइट पर उपलब्ध होगी। साथ ही कंपनी ने आगामी लॉन्च को भी माइक्रोसाइट पर टीज़ किया है। कंपनी ने एक कैलेंडर सेक्शन दिया है, जिसमें तारीखों के साथ स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के नाम मौजूद है। इससे यह संकेत मिलता है कि किस तारीख को कौन-सी कंपनी अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस कैलेंडर से जानकारी मिलती है कि Samsung कंपनी 29 सितंबर को अपना नया फोन लॉन्च करने वाली है। माना जा रहा है कि यह फोन Samsung Galaxy F42 5G हो सकता है।

बता दें, यह फोन इससे पहले कई बार लीक्स का हिस्सा बन चुका है। खबरों की मानें, तो यह फोन Samsung Galaxy Wide 5 का ही रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। यह फोन इस महीने की शुरुआत में दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया था।
 

Samsung Galaxy Wide 5 specifications

सैमसंग गैलेक्सी वाइड 5 फोन एंड्रॉयड 11 पर चलता है। फोन में 6.6 इंच फुल एचडी+ सुपर इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन  मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी वाइड 5 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। फोन  में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। साथ ही फोन का डायमेंशन 76.4x167.2x9mm और भार 203 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  2. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  3. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  5. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  6. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  7. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »