50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Wide 6 लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy Wide 6 कीमत और उपलब्धता: Galaxy Wide 6 एक्सक्लुसिवली सिर्फ साऊथ कोरिया में ही मिलेगा। इसकी कीमत KRW 349,000 (~$256) है और इसे ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकता है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Wide 6 लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy Wide 6 में 6.5-इंच LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Galaxy Wide 6 में 6.5-इंच LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Galaxy Wide 6 में फेस-अनलॉक, साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
  • Galaxy Wide 6 एक्सक्लुसिवली सिर्फ साऊथ कोरिया में ही मिलेगा।
विज्ञापन
सैमसंग ने साऊथ कोरिया में Galaxy Wide 6 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह Galaxy Wide 5 के सक्सेसर के रूप में लाया गया है। अपने पिछले मॉडल की तरह Wide 6 में Dimensity 700 चिपसेट दिया गया है। इसके अन्य फीचर्स में 90Hz डिस्प्ले और 50MP का ट्रिपल कैमरा शामिल है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में जानते हैं।
 

Samsung Galaxy Wide 6 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स:


स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात की जाए तो Galaxy Wide 6 में 6.5-इंच LCD डिस्प्ले के साथ HD+ रिजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल्स और 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। स्क्रीन पर इसके वॉटरड्रॉप नॉच में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस के बैक पैनल पर 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ असिस्ट लेंस और LED फ़्लैश मौजूद है। यह वन यूआई पर आधारित एंड्राइड 12 ओएस पर काम करता है। Galaxy Wide 6 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और डिवाइस Dimensity 700 चिपसेट के साथ आती है। हैंडसेट में 4GB रैम, 128GB की बिल्ट-इन स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। 

सिक्योरिटी की बात करें तो Galaxy Wide 6 में फेस-अनलॉक, साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस डिवाइस में ड्यूल-सिम सपोर्ट, 5G, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS, NFC, USB-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दी गई है। Wide 6 स्मार्टफोन Galaxy A13 5G का रिब्रांडेड वर्जन है, जो अन्य मार्किट में उपलब्ध है। 
 

Samsung Galaxy Wide 6 कीमत और उपलब्धता:


कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Galaxy Wide 6 एक्सक्लुसिवली सिर्फ साऊथ कोरिया में ही मिलेगा। इसकी कीमत KRW 349,000 (~$256) है और इसे ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »