• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung, Apple की होगी टक्कर! 3 नए फोल्डेबल सैमसंग करेगी लॉन्च, iPhone Fold से मुकाबला

Samsung, Apple की होगी टक्कर! 3 नए फोल्डेबल सैमसंग करेगी लॉन्च, iPhone Fold से मुकाबला

कहा जा रहा है कि कंपनी Apple के फोल्डेबल iPhone Fold की टक्कर में अपना Galaxy Z Wide Fold उतारेगी।

Samsung, Apple की होगी टक्कर! 3 नए फोल्डेबल सैमसंग करेगी लॉन्च, iPhone Fold से मुकाबला

कंपनी Galaxy Z Fold 8 के साथ दो और मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है।

ख़ास बातें
  • iPhone Fold की टक्कर में Galaxy Z Wide Fold लाने की तैयारी।
  • इवेंट 22 जुलाई को, बुधवार के दिन हो सकता है।
  • यह लंदन में आयोजित हो सकता है। अधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
विज्ञापन

Samsung जल्द ही अपने तीन नए फोल्डेबल फोन से मार्केट में धमाका कर सकती है। कंपनी Galaxy Z Fold 8 के साथ दो और मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है। ये दोनों मॉडल भी फोल्डेबल फोन बताए गए हैं। Galaxy Z Fold 8 के साथ कंपनी Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Wide Fold को पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी Apple के फोल्डेबल iPhone Fold की टक्कर में अपना Galaxy Z Wide Fold उतारेगी। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Samsung के तीन नए फोल्डेबल फोन चर्चा में आ गए हैं। कंपनी 2026 में तीन फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Wide Fold (via)के लॉन्च की कथित तैयारी कर रही है। तीनों ही फोन के डिजाइन लीक हो चुके हैं। यहां पर सबसे ज्यादा चर्चा जिस फोल्डेबल की हो रही है वो है कंपनी का Galaxy Z Wide Fold जो कि Apple के iPhone Fold की टक्कर में पेश किया जाएगा। iPhone Fold को कंपनी सितंबर में लॉन्च कर सकती है। संभावना है कि यह फोल्डेबल iPhone 18 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है।  

Samsung का लॉन्च लेकिन बहुत पहले होने वाला है। खबर है कि कंपनी गर्मियों में होने वाले अपने Galaxy Unpacked इवेंट में इन स्मार्टफोन्स से पर्दा उठा सकती है। कोरिया से आ रहे लीक के मुताबिक, कंपनी ने इस लॉन्च इवेंट के लिए तारीख और स्थान, दोनों ही निर्धारित कर लिए हैं। इवेंट 22 जुलाई को, बुधवार के दिन होगा। यह लंदन में आयोजित होने जा रहा है। यह जानकारी लीक आधारित है, कंपनी ने अधिकारिक रूप से अभी कोई संकेत इस बारे में नहीं दिया है। 

Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 के डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं बताया गया है। ये पुराने Galaxy Z Fold 7, और   Galaxy Z Flip 7 से मिलते जुलते डिजाइन के साथ आने वाले हैं। वहीं, Galaxy Z Wide Fold में कुछ नया देखने को मिल सकता है। फोन में 7.6 इंच का मेन डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह एक AMOLED पैनल होगा। आस्पेक्ट रेश्यो 4:3 बताया गया है। वहीं, कवर डिस्प्ले 5.4 इंच का बताया गया है। यह मोटाई में 0.39 इंच का हो सकता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह डुअल कैमरा के साथ आ सकता है। अब देखना होगा कि कंपनी इनके लॉन्च इवेंट की घोषणा आखिर कब तक करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »