सैमसंग गैलेक्सी वाइड 2 लॉन्च, जानें इसकी सारी खासियतें

दक्षिण कोरिया की टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग ने अपने घरेलू मार्केट में नया स्मार्टफोन गैलेक्सी वाइड 2 लॉन्च किया है। Samsung Galaxy Wide 2 का मॉडल नंबर SM-J727S है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग के घरेलू मार्केट के बाहर इस हैंडसेट को सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) के नाम से जाना जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी वाइड 2 लॉन्च, जानें इसकी सारी खासियतें
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी वाइड 2 में 5.5 इंच का 2.5डी एलसीडी डिस्प्ले है।
  • गैलेक्सी वाइड 2 में 13 मेगापिक्सल का एफ/1.9 अपर्चर वाला रियर कैमरा है
  • वीडियो चैटिंग के लिए फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग ने अपने घरेलू मार्केट में नया स्मार्टफोन गैलेक्सी वाइड 2 लॉन्च किया है। Samsung Galaxy Wide 2  का मॉडल नंबर SM-J727S है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग के घरेलू मार्केट के बाहर इस हैंडसेट को सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) के नाम से जाना जाएगा। हालांकि, ताज़ा लीक हुई जानकारियों पर गौर करें तो गैलेक्सी वाइड 2 डिज़ाइन के हिसाब से गैलेक्सी जे7 (2017) से अलग है। अब बात सैमसंग गैलेक्सी वाइड 2 की स्थानीय मार्केट में कीमत की। इसकी कीमत 297,000 कोरियन वॉन (करीब 17,000 रुपये) होगी। बता दें सैमसंग वाइड 2 को अभी तक सैमसंग की आधिकारिक साइट पर लिस्ट नहीं किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी वाइड 2 में 5.5 इंच का 2.5डी एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। हैंडसेट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। इसमें 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है जिसकी ज़रूरत पड़ेगी ही।

सैमसंग गैलेक्सी वाइड 2 में 13 मेगापिक्सल का एफ/1.9 अपर्चर वाला रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2017) में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन को देखते हुए आप इस फोन से दमदार बैटरी लाइफ की उम्मीद कर सकते हैं। एंड्रॉयड नूगा पर चलने वाले इस फोन की मोटाई 8.6 मिलीमीटर है। इसका डाइमेंशन 151.5x76.4x8.6 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।

याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी वाइड स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई में 319,000 कोरियाई वॉन (करीब 18,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था। मज़ेदार बात यह है कि सैमसंग गैलेक्सी वाइड का मॉडल नंबर SM-G600S था जिसके स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी ऑन7 से मेल खाते हैं। इसके आधार पर माना जाता रहा है कि गैलेक्सी वाइड दक्षिण कोरियाई मार्केट के लिए अलग नाम मात्र है। हम सैमसंग गैलक्सी वाइड 2 से भी ऐसी ही उम्मीद कर सकते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम1.5 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »