Samsung Galaxy S26 5G पर अमेजन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Galaxy S26 का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 71,045 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो येस बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट (3 हजार रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 68,045 रुपये हो जाएगी।
फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S26 Ultra 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Galaxy S26 Ultra 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 1,17,964 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3500 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,14,464 पये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 60,300 रुपये तक अतिरिक्त बचत हो सकती है।
Amazon Great Summer Sale Prime मेंबर्स के लिए लाइव हो चुकी है और Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं। सेल में Galaxy S26 Ultra, Galaxy S25 Ultra, Galaxy A56 और Galaxy M सीरीज फोन्स पर कीमत कटौती देखने को मिल रही है। Samsung Galaxy S25 Ultra की इफेक्टिव कीमत Rs. 94,999 तक पहुंच गई है। वहीं HDFC Bank क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज बोनस और कैशबैक ऑफर्स के जरिए यूजर्स और ज्यादा बचत कर सकते हैं।
Samsung ने भारत में Galaxy S25 सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती कर दी है। अब Galaxy S25, S25 FE और S25 Ultra पहले के मुकाबले कम कीमत पर उपलब्ध हैं। Galaxy S25 का बेस वेरिएंट 56,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि S25 FE 44,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं Galaxy S25 Ultra की कीमत घटकर 99,999 रुपये हो गई है। यह प्राइस कट नए Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च के बाद देखने को मिला है। हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह ऑफर स्थायी है या सीमित समय के लिए।
Samsung Galaxy S26 पर बड़ा डिस्काउंट आ गया है। कंपनी ने नये नवेले Galaxy S26 को 8 हजार रुपये तक सस्ता कर दिया है। फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट इस वक्त सस्ती कीमत में खरीदने का सुनहरा मौका है। फोन बीते महीने यानी फरवरी में 87,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया था। लेकिन अब इसे 8 हजार सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Samsung ने Galaxy S26 सीरीज लॉन्च के बाद Galaxy S25 Ultra की कीमतों में कटौती की है। लीक के मुताबिक 12GB + 256GB वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक की कमी की गई है, जबकि अन्य वेरिएंट्स पर भी कीमत घटाई गई है। यह बदलाव 20 मार्च 2026 से लागू बताया जा रहा है। हालांकि कंपनी की तरफ से आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। आमतौर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर फोन और सस्ते में मिलते हैं, ऐसे में Galaxy S25 Ultra आने वाले समय में और कम कीमत पर उपलब्ध हो सकता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होने के बाद Galaxy S25 Ultra पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,07,590 रुपये में लिस्टेड है, जबकि बीते साल 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,03,590 रुपये हो जाएगी
कंपनी ने बताया है कि देश में इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-रिजर्वेशन कराने वाले कस्टमर्स अन्य बेनेफिट्स के साथ ही मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड मिलेगा। उदाहरण के लिए इस सीरीज का 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीदने वाले कस्टमर्स को 512 GB के लिए मुफ्त अपग्रेड दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन के लिए 999 रुपये में प्री-रिजर्वेशन किया जाएगा